Download the App

Editorial

Vedant Fashions : वेदांत फैशन का उदय

वेदांत फैशन लिमिटेड, मान्यवर ब्रांड की मूल कंपनी, भारतीय वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी है। यह लेख कंपनी के मजबूत विकास, वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालता है।

By Suhani T5 min read
Vedant Fashions: Leading India's Ethnic Wear Market
On this page

Key takeaways

  • वेदांत फैशन की स्थापना 2002 में रवि मोदी ने कोलकाता में की थी और यह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए रेडीमेड एथनिक वियर का निर्माण, व्यापार और बिक्री करती है।
  • कंपनी के पास 546 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का व्यापक रिटेल नेटवर्क है, जिसमें ग्लोबल स्तर पर 58 शॉप-इन-शॉप और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूएई में 11 विदेशी एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स शामिल हैं।
  • 31 मार्च, 2022 (FY22) को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर में, वेदांत फैशन का रेवेन्यू 84% बढ़कर ₹1040 करोड़ हो गया, और नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक ₹310 करोड़ रुपये हो गया।
  • वेदांत फैशन को एक खास प्रकार के कपड़ों (शादी और उत्सव के परिधान) पर अत्यधिक निर्भरता, एकाग्रता जोखिम और क्षेत्रीय जोखिमों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • CRISIL का अनुमान है कि एथनिक क्लोदिंग इंडस्ट्री 15-17% तक बढ़कर 2025 तक ₹1,38,000 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा।

त्योहारों और शादियों का मौसम आ गया है!

त्यौहार और शादियां भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग हैं। यह हमारे मूल्य, संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करता है। जबकि हर समुदाय की त्योहारों और शादियों की अपनी अलग़ शैली है और इन समारोहों में भाग लेने के लिए सभी धार्मिक समूहों का स्वागत हम सभी भारतीय करते है। जो हमें विविधता में एकता का एहसास देता है।

त्यौहार और शादी मुख्य रूप से नियोजित, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, परंपरा और उत्सव से भरे हुए होते हैं। भारत में इन इवेंट्स का वस्त्र उद्योग पर गहरा प्रभाव है। कस्टमर त्योहारों और शादियों को ध्यान में रखते हुए अपनी कपड़ो की ख़रीदारी करते है।

जब हम एथनिक अपैरल इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में पहला नाम आता है: मान्यवर (Manyavar)। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मान्यवर की ओनरशिप वाली कंपनी वेदांत फैशन लिमिटेड (Vedant Fashions Ltd) का बाजार में दबदबा है। आज के लेख में, हम वेदांत फैशन और उसके मजबूत विकास के बारे में जानेंगे।

वेदांत फैशन की शुरुआत!!

वेदांत फैशन की स्थापना 2002 में लाइफस्टाइल टाइकून रवि मोदी ने कोलकाता में की थी। यह भारत भर में मनाए जाने वाले हर एक उत्सव के लिए अपने प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला प्रोवाइड करते है। कोलकाता स्थित कंपनी मुख्य रूप से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए रेडीमेड एथनिक वियर का मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सेल करती है। कंपनी के पास 546 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (exclusive brand outlets) का व्यापक रिटेल नेटवर्क है, जिसमें ग्लोबल स्तर पर 58 शॉप-इन-शॉप और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूएई में 11 विदेशी एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स शामिल हैं।

 वेदांत फैशन लिमिटेड का 'मान्यवर (Manyavar)' ब्रांड भारतीय प्रजेंस के साथ ब्रांडेड भारतीय वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर मार्केट में एक कैटेगरी लीडर है। कंपनी चार अन्य ब्रांडों- मोहे (Mohey) (महिला एथनिक वियर), मेबाज़ (Mebaz), मंथन (Manthan) और त्वमेव (Twamev) का भी मालिक है और उनका संचालन करता है। वेदांत फैशन इन ब्रांड के माध्यम से भारत की संस्कृति और परंपराओं को फैलाने की कोशिश में है।

प्रमुख प्रतिस्पर्धी

वेदांत फैशन का भारत में कोई डायरेक्ट सूचीबद्ध प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि, इसे टाटा के स्वामित्व वाली ट्रेंट लिमिटेड(Trent Ltd.), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands), TCNS क्लोदिंग कंपनी(TCNS Clothing Company), आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion & Retail) जैसी कंपनियों और भारतीय वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर कैटेगरी में मौजूद अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। बीबा (Biba) और सोच (Soch) जैसे ब्रांड भी मुख्य रूप से इस सेगमेंट में काम करते हैं।

 

मूल्य ₹ करोड़ में

वेदांत फैशन - फाइनेंशियल परफॉरमेंस 

महामारी के बाद पार्टी करने की इच्छा और बड़ी-बड़ी शादियाँ वेदांत फ़ैशन को अपने पांव फ़ैलाने में सहायता कर रही है:

मूल्य ₹ करोड़ में

वेदांत फैशन के आये नंबरों से रवि मोदी और उसके शेयरधारकों को जश्न मनाने का मौका मिला है।  31 मार्च, 2022 (FY22) को ख़त्म हुए फाइनेंशियल ईयर में, इसका रेवेन्यू 84% बढ़कर ₹1040 करोड़ हो गया, और नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक ₹310 करोड़ रुपये हो गया। इस के मजबूत परिणाम 2021 के कम आधार को दर्शाते हैं, जो कोविड -19 से संबंधित प्रतिबंधों के चलते थे। फिर भी, नए रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2019 की तुलना में 30% अधिक था, जबकि प्रॉफिट 79% था।

एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो फाइनेंशियल ईयर में, रेवेन्यू और प्रॉफिट में लगभग 30% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGRs) से विस्तार होने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में, रवि मोदी कुल रिटेल स्थान को लगभग दोगुना करके 2.4 मिलियन वर्ग फुट करने का इरादा रखते हैं।

एक "बड़ी भारतीय शादी" कई दिनों तक चल सकती है। इसमें न केवल शादी समारोह और रिसेप्शन शामिल है, बल्कि पार्टियां, धार्मिक संस्कार और अन्य समारोह भी शामिल होते हैं। इस तरह के रुझान वेदांत फैशन को मजबूत रेवेन्यू दर्ज करने में मदद कर रहे हैं। मुंबई की एनालिटिक्स फर्म CRISIL के मुताबिक शादियां बड़ी, ज्यादा विस्तृत और लंबी होती जा रही हैं। इस प्रवृत्ति को बढ़ती डिस्पोजेबल आय और विवेकाधीन व्यय में बढ़त के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। CRISIL का अनुमान है कि एथनिक क्लोथिंग इंडस्ट्री 15-17% तक बढ़कर 2025 तक ₹1,38,000 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा, जो महत्वपूर्ण घटनाओं के दौरान वेस्टन पर ट्रेडिशन पोशाक के लिए भारतीयों की प्राथमिकता में बढ़त से प्रेरित है।

चुनौतियाँ

फरवरी 2022 में अपने IPO के बाद से वेदांत फैशन ने केवल प्रॉफिट का अनुभव किया है। ब्रोकरेज के अनुमान से अधिक, इसके शेयरों में 60% से अधिक की बढ़त हुई है। हालाँकि, कंपनी को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है:

  • एक ख़ास प्रकार के कपड़ो अत्यधिक निर्भरता- शादी और उत्सव के परिधान। शादियों की संख्या और फ्रीक्वेंसी  भारतीय शादियों और उत्सव के  पोशाक की मांग को निर्धारित करती है। इसके अतिरिक्त, इस उद्योग को कस्टमर्स की तेजी से बदलती प्राथमिकताओं की विशेषता है।
  • एकाग्रता जोखिम अगली बड़ी चुनौति है। 600 से अधिक विशिष्ट ब्रांड की दुकानें होने के बावजूद, 30% बिक्री टॉप पांच फ्रेंचाइजी द्वारा उत्पन्न की जाती है।
  • वेदांत फैशन अपने परिधान और एक्सेसरीज़ के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए थर्ड पार्टी के निर्माताओं (आमतौर पर jobbers के रूप में जाना जाता है) के साथ संलग्न है। थर्ड पार्टी के ऑपरेशन्स और प्रदर्शन में मंदी या व्यवधान (या उन्हें बनाए रखने में असमर्थता) इसके व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • कंपनी के वेअरहाउस, कारखाने और उसके अधिकांश काम करने वाले मुख्य रूप से एक ही भौगोलिक क्षेत्र: कोलकाता में स्थित हैं। वेदांत फैशन्स के संचालन क्षेत्रीय जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील हैं।

वेदांत फैशन्स का मिशन

विशेष अवसरों पर एथनिक परिधान पहनने की बढ़ती मांग के बीच और कोविड के बाद कीबढ़ती  पार्टी करने की इच्छा के बीच, रवि मोदी ने अपनी पारंपरिक भारतीय परिधान डिजाइन कंपनी के माध्यम से 375 करोड़ की संपत्ति हासिल की। फरवरी में, मोदी ने भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में कंपनी के 15% को सूचीबद्ध किया- उनके भाग्य का आधार जिसने उन्हें 2022 में पहली बार भारत के सबसे अमीर लोगों के रैंक में जोड़ा

कंपनी सांस्कृतिक या धार्मिक संवेदनाओं से परे, ग्लोबल पर्सपेक्टिव की ओर श्रेणी का नेतृत्व करने की कल्पना करती है। यह भारतीय परिधान, शैली, मूल्य में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने का इरादा रखता है। वे एक कलेक्टिव मिशन द्वारा संचालित होते हैं: सेलिब्रेशन वियर !!

वेदांत फैशन निकट भविष्य में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा बाजारों में गहराई से प्रवेश करना और इनऑर्गेनिक ग्रोथ के अवसरों की पहचान करना है।

क्या यह अपने अच्छे बढ़त का आनंद लेना जारी रखेगा या अपने क्षेत्रीय जोखिमों के कारण किसी का शिकार हो जाएगा? इस पर हमें मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में अपने विचार बताएं!

Frequently asked questions

वेदांत फैशन की स्थापना कब हुई थी?

वेदांत फैशन की स्थापना 2002 में लाइफस्टाइल टाइकून रवि मोदी ने कोलकाता में की थी।

वेदांत फैशन के प्रमुख ब्रांड कौन से हैं?

वेदांत फैशन के प्रमुख ब्रांड मान्यवर (Manyavar), मोहे (Mohey), मेबाज़ (Mebaz), मंथन (Manthan) और त्वमेव (Twamev) हैं।

वेदांत फैशन का FY22 में रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट कितना था?

31 मार्च, 2022 (FY22) को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर में, वेदांत फैशन का रेवेन्यू ₹1040 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹310 करोड़ रुपये था।

Written by

Suhani T

Related reads

Mamaearth Files for Rs 2,400Cr IPO: Here's its Story
Editorial

Mamaearth : ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए किया फाइल

Mamaearth की मूल कंपनी Honasa Consumer Ltd ने ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए फाइल किया है, जिसका लक्ष्य $3 बिलियन का मूल्यांकन है। जानें कंपनी की ग्रोथ और चुनौतियां।

Sah Polymers Ltd IPO: All You Need to Know
Editorial

Sah Polymers Ltd IPO: जानिए कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, क़ीमत, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और जोखिमों के बारे में

साह पॉलीमर्स लिमिटेड IPO के बारे में जानें: कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, मूल्य बैंड, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और निवेश से जुड़े जोखिमों का विश्लेषण।

How to Deal With a Recession in 2023?
Editorial

कैसे करें 2023 में मंदी का सामना!

जानें कि मंदी क्या है और 2023 में मंदी का सामना कैसे करें। आपातकालीन फंड, ऋण प्रबंधन और खर्चों में कटौती के लिए व्यावहारिक सुझाव प्राप्त करें।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min