Download the App

Editorial

Nykaa: भारत के एक मुख्य ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म का विकास

Nykaa भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न है, जिसकी स्थापना फाल्गुनी नायर ने 2012 में की थी। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्यूटी, वेलनेस और फैशन प्रोडक्ट्स बेचता है और इसने कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

By Suhani T7 min read
Nykaa: The Evolution of India's Leading Cosmetics Retail Platform
On this page

Key takeaways

  • भारत स्टार्टअप के लिए विश्व स्तर पर तीसरे सबसे बड़े इकोसिस्टम के रूप में उभरा है, जिसमें सितंबर 2022 तक 107 यूनिकॉर्न हैं।
  • फाल्गुनी नायर ने 2012 में FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (Nykaa की मूल कंपनी) की स्थापना की, और Nykaa भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न है।
  • Nykaa ने छह कंपनियों का अधिग्रहण किया है, जिसमें लिटिल ब्लैक बुक, न्यूड वेलनेस, कीका, अर्थ रिदम में 18.5% हिस्सेदारी और डॉट एंड की शामिल हैं।
  • Nykaa ने 28 अक्टूबर, 2021 को अपना IPO लॉन्च किया, जिससे फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गईं।
  • Nykaa का मार्केट कैप अक्टूबर 2022 तक लगभग ₹60,950 करोड़ है और यह फाइनेंशियल ईयर 2021 में ₹61.94 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज करने वाले कुछ प्रॉफिटेबल ई-टेलर्स में से एक है।

भारत उद्यमियों के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। 77,000 से अधिक स्टार्टअप के साथ, भारत स्टार्टअप के लिए विश्व स्तर पर तीसरे सबसे बड़े इकोसिस्टम के रूप में उभरा है। सितंबर 2022 तक भारत में 107 यूनिकॉर्न ($ 1 बिलियन वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप) बने हैं! PayTM, OYO Rooms, BYJU's, Ola Cabs, Swiggy और Zomato सभी यूनिकॉर्न कंपनियों के उदाहरण हैं, जिन्हें आप सभी ज़रूर जानते होंगे।

आज के लेख में, हम भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न के बारे में जानेंगे, जो अब प्रमुख ई-कॉमर्स उद्यमों में से एक के रूप में उभरा है- Nykaa!

Nykaa की शुरुआत!!

फाल्गुनी नायर ने 2012 में FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (Nykaa की मूल कंपनी) की स्थापना की। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में केवल 3 कर्मचारी थे और शुरुआत में इसे केवल 60 ऑर्डर मिले थे। रिटेल उद्योग, टेक्नोलॉजी, या यहां तक ​​कि मैन्युफैक्चरिंग में बहुत कम अनुभव के साथ, नायर ने Nykaa को कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर बाजार में भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित किया।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बाजार में उन्होंने जो कमियां देखीं, उसने फाल्गुनी नायर को अपनी कंपनी शुरू करने के लिए शुरुआती बढ़ावा दिया। भारी मांग के बावजूद, भारत में ब्यूटी और कॉस्मेटिक बाजार फ्रांस और जापान जैसे अन्य देशों की तुलना में उत्पाद रेंज से मेल नहीं खा सके। हमारे देश भर में कई स्थानों पर कई उत्पाद उपलब्ध नहीं थे- इन सभी ने Nykaa के निर्माण में योगदान दिया।

वर्तमान में, Nykaa वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और 100+ ऑफ़लाइन स्टोर पर वैलनेस और फैशन प्रोडक्ट्स बेचती है। यह उन उत्पादों की पेशकश करता है, जो भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्मित होते हैं। Nykaa का लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना है, जहां उसके कस्टमर के पास प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के फाइन क्यूरेटेड और प्रामाणिक वर्गीकरण तक पहुंच हो।

अधिग्रहण

इस पॉइंट तक, Nykaa ने सफलतापूर्वक छह कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने हाल ही में लिटिल ब्लैक बुक को पूरी तरह से नकद लेनदेन में खरीदा था। 22 अप्रैल, 2022 को, इसने नई दिल्ली स्थित न्यूड वेलनेस और कीका (Nudge Wellness and Kica) की खरीद की। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ₹44.83 करोड़ में अर्थ रिदम (Earth Rhythm) (एक ब्यूटी ब्रांड) में 18.5% हिस्सेदारी हासिल की और डॉट एंड की (Dot & Key) (एक स्किनकेयर ब्रांड) का भी अधिग्रहण किया।

Nykaa IPO

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स ने 28 अक्टूबर, 2021 को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च किया। Nykaa के शेयरों ने भारतीय शेयर बाजारों में एक अद्भुत शुरुआत की और इसका मूल्यांकन लगभग ₹1,06,942 करोड़ तक बढ़ गया! IPO ने फाल्गुनी नायर को लगभग $7 बिलियन (₹52,315.55 करोड़) से अमीर बना दिया, और उन्हें भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति का ताज पहनाया गया। अक्टूबर 2022 तक, Nykaa का मार्केट कैप लगभग ₹60,950 करोड़ है। यह Nykaa को मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 1642वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनाती है।

फाइनांशियल परफॉरमेंस 

Nykaa भारत के कुछ प्रॉफिटेबल ई-टेलर्स में से एक है। इसने फाइनेंशियल ईयर 2021 में अपना पहला नेट प्रॉफिट 61.94 करोड़ दर्ज किया। फाइनेंशियल ईयर 2022 में टैक्स के बाद 41.3 करोड़ प्रॉफिट रहा, जो 33% की सालाना गिरावट है। इसी अवधि के दौरान परिचालन से रेवेन्यू 55% सालाना से बढ़कर ₹3,773.9 करोड़ हो गया। Nykaa ने भी अपने स्टोर की संख्या 43% से सालाना बढ़ाकर 105 फिजिकल स्टोर्स कर ली है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक प्रमुख इंडिकेटर ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू या Gross Merchandise Value है। Nykaa के लिए, ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू ऑर्डर का मॉनिटरी वैल्यू है, जिसमें टैक्स और कुल छूट शामिल हैं। फाइनेंशियल ईयर 22 में कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू 71% सालाना बढ़कर ₹6,933.2 करोड़ हो गया।

जून 2022 (Q1 FY23) को समाप्त क्वार्टर के दौरान, Nykaa का नेट प्रॉफिट 42% सालाना (या 18% क्वार्टर) बढ़कर ₹5 करोड़ हो गया। रेवेन्यू ₹1,157 करोड़ रहा, जो 41% सालाना था। इसने Q1 में 47% सालाना से ₹ 2,156 करोड़ की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू बढ़त दर्ज की।

चुनौतियां

पिछले कुछ वर्षों में, Nykaa ने नए उत्पादों की एक श्रृंखला लॉन्च की है । जिसमें सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी ब्रांड में शामिल करने के लिए, नए कलेक्शन भी लॉन्च किए हैं। प्लेटफार्म सौंदर्य उत्पादों का एक बड़ा सिलेक्शन प्रोवाइड करता है, लेकिन इसका फैशन व्यवसाय बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।

एनालिस्ट और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर नायका के फैशन बिजनेस को सबसे बड़ा डिस्ट्रक्शन मानते हैं। 2018 में व्यवसाय में प्रवेश करने के बाद, Nykaa स्पष्ट रूप से लेटकमर है। इसे Myntra और Ajioजैसी कंपनियों से मुकाबला करना होगा, जिन्होंने पहले से ही इस सेगमेंट में अपने पैर जमा लिए हैं। इसे फैशन में यूनिक सेलिंग प्रपोजल (USP) बनाने की भी जरूरत होगी। एनालिस्ट के अनुसार, कई ग्राहकों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि Nykaa के पास फैशन की पेशकश है, या यूनिकॉर्न फैशन में कुछ अलग पेश करता है जो अन्य नहीं करते हैं।

कॉस्मेटिक्स ई-कॉमर्स कंपनी Purplle, Nykaa की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी है। इसके 33 मिलियन डॉलर के फंड रायसिंग के बाद अब इसका मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इसके साथ Purplleभारत में 102वां यूनिकॉर्न बन गया है।

कॉस्मेटिक इंडस्ट्री 

स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 में ग्लोबल कॉस्मेटिक सेगमेंट का मूल्य 5.60 बिलियन डॉलर है। 2022-2026 के दौरान बाजार के 5.22% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। कॉस्मेटिक इंडस्ट्री का यह आश्चर्यजनक विस्तार इंडस्ट्री के त्वरित डिजिटलीकरण और कॉस्मेटिक उत्पादों की बढ़ती मांग दोनों का परिणाम है, जो ज्यादातर युवा और मध्यम आयु के जनरेशन द्वारा संचालित है।

कॉस्मेटिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक Nykaa है, जो ब्यूटी , फैशन और स्वास्थ्य के लिए अपने बड़े सिलेक्शन का दावा करती है जो कि भौतिक और डिजिटल दोनों ग्राहकों को प्रदान करती है। Nykaa 2022 में ₹3948.67 करोड़ के रेवेन्यू के साथ कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर बाजार में एक अग्रणी कंपनी के रूप में खड़ा है, और 2027 तक टर्नओवर 2,74,185 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसका मूल्यांकन कुछ सबसे पुराने और सबसे बड़े भारतीय व्यवसायों की तुलना में ज्यादा है जैसे कि कोल इंडिया, भारत पेट्रोलियम, SBI कार्ड और गोदरेज इंडस्ट्रीज।

कंपनी अपने ऑफलाइन कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। Nykaa और दुबई के Apparel Group के बीच भी गठबंधन हो गया है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल में देशों के भीतर एक मल्टी-ब्रांड ब्यूटी रिटेल कंपनी विकसित करने के लिए दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। Nykaa की फर्म में 55% हिस्सेदारी होगी, जबकि Apparel Group की 45% हिस्सेदारी होगी।

इसकी 2024 तक पूरे भारत में 180 आउटलेट स्थापित करने की योजना है। कस्टमर अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, Nykaa अब देश भर में अपने आउटलेट का विस्तार करने के लिए उत्सुक है। इसके अतिरिक्त, यह अपनी वेयरहाउसिंग क्षमता को 40% तक बढ़ाने का इरादा रखता है।

Nykaa का मिशन!

अपनी शुरुआत के बाद से, Nykaa ने न केवल भारत में ई-रिटेलिंग कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर की कला में बदलाव और रीडिफाइन किया है, बल्कि इसने अभी भी उभरते इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Nykaa चाहता है, कि उसके सभी ग्राहक अपनी विशिष्ट पहचान और व्यक्तिगत शैली की खोज करें।

Nykaa की संस्थापक, फाल्गुनी नायर, भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला हैं। उन्होंने 18 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक में काम किया। 50 साल की उम्र में, उन्होंने अपने उद्यमशीलता के सपने को पूरा करने के लिए इस्तीफा दे दिया और शुरुआत की Nykaa.com। अपने व्यवसाय के लिए नायर का जुनून, विस्तार पर ध्यान, और फर्म के हर पहलू में जुड़ाव को कुछ ऐसे गुणों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिन्होंने उन्हें एक उत्कृष्ट नेता बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा उदाहरण भी स्थापित किया है और उद्यमिता की बात करते समय "उम्र सिर्फ एक संख्या है" कहावत को सही ठहराया है।

नायर Nykaa और उससे आगे सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, क्योंकि वह लगातार कड़ी मेहनत करती है और रूढ़ियों को तोड़ती है। क्या यह ओमनीचैनल कंज्यूमर-टेक कंपनी आगे सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक प्रमुख स्थान हासिल करेगी, या यह अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति तक ही सीमित रहेगी? मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में हमें अपने विचार बताएं!

Frequently asked questions

Nykaa की स्थापना किसने की?

Nykaa की स्थापना फाल्गुनी नायर ने 2012 में की थी।

Nykaa ने अपना IPO कब लॉन्च किया?

Nykaa ने 28 अक्टूबर, 2021 को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च किया।

अक्टूबर 2022 तक Nykaa का मार्केट कैप कितना है?

अक्टूबर 2022 तक, Nykaa का मार्केट कैप लगभग ₹60,950 करोड़ है।

Nykaa ने फाइनेंशियल ईयर 2021 में कितना नेट प्रॉफिट दर्ज किया?

Nykaa ने फाइनेंशियल ईयर 2021 में अपना पहला नेट प्रॉफिट ₹61.94 करोड़ दर्ज किया।

Written by

Suhani T

Related reads

Mamaearth Files for Rs 2,400Cr IPO: Here's its Story
Editorial

Mamaearth : ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए किया फाइल

Mamaearth की मूल कंपनी Honasa Consumer Ltd ने ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए फाइल किया है, जिसका लक्ष्य $3 बिलियन का मूल्यांकन है। जानें कंपनी की ग्रोथ और चुनौतियां।

Sah Polymers Ltd IPO: All You Need to Know
Editorial

Sah Polymers Ltd IPO: जानिए कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, क़ीमत, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और जोखिमों के बारे में

साह पॉलीमर्स लिमिटेड IPO के बारे में जानें: कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, मूल्य बैंड, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और निवेश से जुड़े जोखिमों का विश्लेषण।

How to Deal With a Recession in 2023?
Editorial

कैसे करें 2023 में मंदी का सामना!

जानें कि मंदी क्या है और 2023 में मंदी का सामना कैसे करें। आपातकालीन फंड, ऋण प्रबंधन और खर्चों में कटौती के लिए व्यावहारिक सुझाव प्राप्त करें।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min