Market
क्या जारी रहेगा FII का निवेश? आज FINNIFTY की एक्सपायरी - प्री मार्केट एनालिसिस
आज FINNIFTY की एक्सपायरी है। शुक्रवार को निफ्टी 18,065 पर खुला और 18,015 पर सपोर्ट लेकर ऊपर चला गया।

Key takeaways
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 500 मिलियन यूरो (4,060 करोड़ रुपये) के सौदे में भारत में जर्मन रिटेलर METRO AG के कैश एंड कैरी कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।
- भारतीय स्टेट बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के सितंबर क्वार्टर के लिए सालाना आधार पर 74% की बढ़त के साथ 13,265 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया।
- पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के सितंबर क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 8% से अधिक 3,650.16 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की।
- टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर से अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में 0.9% की भारित औसत बढ़त की है।
- सिप्ला का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12% से बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गया, जो घरेलू और अमेरिकी बाजार में मजबूत बिक्री से हुआ।
यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:
मार्केट अपडेट्स -
इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा, कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) लगभग 500 मिलियन यूरो (4,060 करोड़ रुपये) के सौदे में भारत में जर्मन रिटेलर METRO AG के कैश एंड कैरी कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।
मजबूत ऋण बिक्री, उच्च ब्याज आय और कम प्रावधानों से उत्साहित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के सितंबर क्वार्टर के लिए सालाना आधार पर 74% की बढ़त के साथ 13,265 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation) ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के सितंबर क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 8% से अधिक 3,650.16 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की, जो मुख्य रूप से हाई रेवेन्यू के कारन था।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा, कि उसने 7 नवंबर से अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़त की है। वैरिएंट और मॉडल के आधार पर भारित औसत बढ़त (weighted average) 0.9% होगी।
सिप्ला (Cipla) ने कहा, कि घरेलू और अमेरिकी बाजार में मजबूत बिक्री से 30 सितंबर को खत्म हुए क्वार्टर में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12% से बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गया।
क्या उम्मीद करें?
शुक्रवार को निफ्टी 18,065 पर खुला और 18,015 पर सपोर्ट लेकर ऊपर चला गया। इंडेक्स 64 पॉइंट्स या 0.36% की बढ़त के साथ 18,117 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी 41,370 के गैप-डाउन के साथ खुला और नीचे चला गया। हालांकि, इंडेक्स 41,000 से नीचे नहीं गया। बैंक निफ्टी 40 पॉइंट्स या 0.1% की गिरावट के साथ 41,258 पर बंद हुआ।
IT 0.4% नीचे चला गया।
शुक्रवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी रही।
चीनी बाजारों को छोड़कर एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
यूएस फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स कम कारोबार कर रहे हैं।
SGX NIFTY 18,300 पर कारोबार कर रहा है, जो गैप-अप ओपनिंग का संकेत दे रहा है।
निफ्टी को 18,075, 18,000 और 17,960 पर सपोर्ट है। हम 18,180, 18,255, 18,300 और 18,350 पर रेजिस्टेंस की उम्मीद कर सकते हैं।
बैंक निफ्टी को 41,100, 41,000, 40,800 और 40,500 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 41,300, 41,500, 41,670 और 41,840 पर हैं।
FINNIFTY के पास 18,530, 18,430 और 18,275 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 18,625, 18,690, 18,735 और 18,800 पर हैं।
निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल OI बिल्ड-अप 19,000 है। उच्चतम पुट OI बिल्ड-अप 18,000 पर है।
बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल OI बिल्ड-अप 41,500 है और सबसे बड़ा पुट OI बिल्ड-अप 41,000 है।
INDIA VIX 15.7 पर है।
कल गुरु नानक जयंती के कारण छुट्टी है, इसलिए आज FINNIFTY की एक्सपायरी है। पिछले एक्सपायरी की आखिरी घंटे की अस्थिरता याद रखें?
जैसा, कि हमने दलाल स्ट्रीट वीक अहेड में चर्चा की थी, FII के प्रवाह ने बाजारों को रैली में मदद की। 18,000 से ऊपर बैक-टू-बैक क्लोज थे। सभी डिप्स में खरीदे गए थे।
हालांकि निफ्टी में एक मजबूत हरी कैंडल है, बैंक निफ्टी ने हफ़्ते में दोजी कैंडल के साथ बंद किया। बैंक निफ्टी ऑल-टाइम-हाई के बहुत करीब है। बाजार पहले SBI के नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे जो अच्छे रहे।
ऐसी उम्मीद थी, कि चीन कोविड नीति में ढील देगा और अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी शेयरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। लेकिन अधिकारियों ने दोहराया, कि जीरो कोविड नीति का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके चलते, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।
अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े मजबूत आए। अधिक नौकरियां जोड़ी गईं। लेकिन बेरोजगारी दर अधिक बढ़ रहा है। यह देखते हुए, कि अधिक नौकरियां जोड़ी जा रही हैं, क्या यह फेड को दरों में बढ़त करने का विश्वास दिलाएगा या क्या यह मंदी के डर को कम करेगा?
हमारे बाजार अनएक्सप्लॉरड ज़ोन और उस क्षेत्र के करीब हैं जहां पिछले साल ऑल-टाइम-हाई हिट होने पर बाजारों को 18,000 से नीचे ले जाने के लिए त्वरित बिक्री हुई थी। देखते हैं, कि क्या इस महीने एक नया ऑल-टाइम-हाई बनाया जा सकता है।
हम आने वाले दिनों में 18,000 को नीचे की तरफ और 18,350 को ऊपर की तरफ करीब से देखेंगे।
मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!
Frequently asked questions
आज किस इंडेक्स की एक्सपायरी है?
आज FINNIFTY की एक्सपायरी है।
शुक्रवार को निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
शुक्रवार को निफ्टी 64 पॉइंट्स या 0.36% की बढ़त के साथ 18,117 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बैंक निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
शुक्रवार को बैंक निफ्टी 40 पॉइंट्स या 0.1% की गिरावट के साथ 41,258 पर बंद हुआ।
Written by
Amal M PrashanthRelated reads

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस
दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।
Find what’s wrong with your money.
Join 2.4M+ Indians spotting the leaks in their finances, and fixing them, on the marketfeed app.
Get the appJoin 2.4M+ Indians · Free · 2 min