Download the App

Market

अनएक्सपेक्टेड एक्सपायरी और किलर कैंडल्स – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी में गिरावट देखी गई, जबकि कुछ फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी आई। ग्लोबल इवेंट्स के दौरान बाजार में तेज मूवमेंट की उम्मीद थी।

By Rohit Satheesan3 min read
Who Let The Bears Out? Bears' Expiry and Killer Candles - Post-Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.32% की गिरावट के साथ 18,414 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 550 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।
  • फिन निफ्टी 250 पॉइंट्स या 1.28% की बढ़त के साथ 19,216 पर बंद हुआ।
  • Britannia (+1.2%) टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ, जबकि NASDQ Nifty IT शेयरों में गिरावट देखी गई।
  • Federal Bank (+0.80%) ने अब तक का नया उच्चतम स्तर छुआ और प्रॉफ़िट बूकिंग देखी।

निफ्टी ने दिन की शुरुआत 45 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,614 पर की। इंडेक्स आसानी से बड़े सपोर्ट को तोड़ रहा था और दिन के उच्च स्तर से लगभग 250 पॉइंट्स गिर गया। निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.32% की गिरावट के साथ 18,414 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 109 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 43,940 पर की। दो घंटे तक 44,000 के ऊपर मजबूत होने के बाद फिर इंडेक्स गिरना शुरू हुआ। आखिरी घंटे के दौरान इंडेक्स डरावना हो गया और यह 43,500 तक टूट गया। बैंक निफ्टी 550 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 44 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 19,421 पर की। इंडेक्स दिन के उच्च स्तर से लगभग 350 पॉइंट्स गिरकर प्रमुख 19,200 सपोर्ट स्तर पर आ गया। फिन निफ्टी 250 पॉइंट्स या 1.28% की बढ़त के साथ 19,216 पर बंद हुआ।

निफ्टी बैंक (-1.2%), निफ्टी फिनसर्व (-1.2%), निफ्टी IT (-2.1%), निफ्टी मीडिया (-2%), निफ्टी मेटल (-1.4%), निफ्टी PSU बैंक (-1.8%) और निफ्टी रियल्टी (-1.3%) ये सभी इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए। 

प्रमुख एशियाई बाजार लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

केवल सात निफ्टी 50 शेयर हरे निशान में बंद हुए। Britannia(+1.2%) टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

NASDQ Nifty IT शेयरों में गिरावट - TechM (-3.9%), Coforge (-2.7%), Infy 9-2.4%), Persistent (-2.2%), Mphasis (-1.9%), TCS (-1.7%), HCL Tech (-1.7%) और Wipro (-1.2%) लाल निशान में बंद हुए।

Madras Fert(+20%- UC), Mangalore Chem & Fert (+6.4%), RFC (+3.4%), FACT (+20%-UC) और NFL (+10.8%) फर्टिलायज़र सब्सिडी न्यूज़ के चलते ऊपर चले गए।

Federal Bank (+0.80%) ने अब तक का नया उच्चतम स्तर छुआ और प्रॉफ़िट बूकिंग देखी।

68.2 लाख शेयरों के लिए ब्लॉक ट्रेड के बाद Sapphire (+2.7%) ऊपर चला गया।

सरकार द्वारा ₹680/शेयर पर कंपनी के लिए OFS की घोषणा के बाद IRCTC(-6.2%) लाल निशान में बंद हुआ। 

आगे का अनुमान -

हर कोई ग्लोबल इवेंट्स के दौरान कुछ तेज मूवमेंट्स की उम्मीद कर रहा था और हमारा बाजार इस इवेंट के पूरा होने का इंतजार कर रहा था।

कल फेड की ओर से ब्याज दरों की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई।

निफ्टी को 18,600, 18,560 और 18,540 सपोर्ट टूटा है। हम 18,085-130 जोन को एक प्रमुख सपोर्ट के रूप में देख रहे हैं।

बैंक निफ्टी के पास प्रमुख है, क्योंकि इसे 43,300-400 क्षेत्र से सपोर्ट मिला।

फिन निफ्टी फिर 19,200 के स्तर पर आ गया है। हम इस स्तर को 19,160 के साथ देख सकते हैं।

HDFC बैंक और HDFC के 5 मिनट कैंडल चार्ट को देखकर हमें लगता है कि, यह बाजार को नीचे लाने के लिए एक संस्थागत खेल था। पर स्टॉक ब्रेकआउट स्तर पर वापस गिर गया और साथ ही उनमें कई ब्लॉक ट्रेड भी हुए।

आज का दिन थोड़ा अनएक्सपेक्टेड था और यदि आप ने 1% से कम नुकसान के साथ बंद किया हैं, तो आपने बहुत अच्छा किया। आप इस पर क्या सोचते हो? नीचे  कमेंट सेक्शन में अपने जवाब साझा करें।

Frequently asked questions

निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.32% की गिरावट के साथ 18,414 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 550 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।

कौन से इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए?

निफ्टी बैंक (-1.2%), निफ्टी फिनसर्व (-1.2%), निफ्टी IT (-2.1%), निफ्टी मीडिया (-2%), निफ्टी मेटल (-1.4%), निफ्टी PSU बैंक (-1.8%) और निफ्टी रियल्टी (-1.3%) ये सभी इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए।

कौन से शेयर फर्टिलाइजर सब्सिडी न्यूज़ के चलते ऊपर चले गए?

Madras Fert (+20%- UC), Mangalore Chem & Fert (+6.4%), RFC (+3.4%), FACT (+20%-UC) और NFL (+10.8%) फर्टिलाइजर सब्सिडी न्यूज़ के चलते ऊपर चले गए।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min