कमजोर ग्लोबल संकेत!! बंद 18,000 के ऊपर या नीचे? - प्री मार्केट एनालिसिस

Home
market
weak-global-cues-close-above-or-below-18k-pre-market-analysis
undefined

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स -

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services) ने सितंबर 2022 को ख़त्म हुए क्वार्टर में अपने नेट प्रॉफिट में 55% के साथ 492 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की।

अदानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने सितंबर क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 32% के साथ 194 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की, जो मुख्य रूप से फोरेक्स मूवमेंट एडजेस्टमेंट  के कारण था।

डालमिया भारत (Dalmia Bharat) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर में ख़त्म हुए क्वार्टर में 76.84% घटकर 47 करोड़ रुपये रहा।

MTAR टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) ने सितंबर फाइनेंशियल ईयर 2023 को ख़त्म हुए क्वार्टर के लिए कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 30% की बढ़त के साथ 24.7 करोड़ रुपये दर्ज की है, जो टॉप लाइन द्वारा संचालित है। एक साल पहले की अवधि की तुलना में रेवेन्यू 38.2% से बढ़कर 126.2 करोड़ रुपये हो गया।

JK पेपर (JK Paper) ने फाइनेंशियल ईयर 2023 की दूसरे क्वार्टर में  कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में दो गुना से अधिक 326.93 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की, जो उच्च बिक्री मात्रा और बढ़ी हुई बिक्री प्राप्ति से थी । कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में 118.38 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी 18,178 के गैप-अप के साथ खुला और लगातार नीचे चला गया। निफ्टी 63 पॉइंट्स या 0.34% की गिरावट के साथ 18,083 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 41,474 के गैप-अप के साथ खुला और सामान्य रुझान के बाद नीचे चला गया। हालांकि, 41,000  टूटा नहीं था और इंडेक्स 143 पॉइंट्स या 0.35% की गिरावट के साथ 41,147 पर बंद हुआ था।

IT 0.43% नीचे चला गया।

अमेरिकी बाजार कल भारी गिरावट के साथ बंद हुए और यूरोपीय बाजार लाल निशान में बंद हुए।

एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई बंद था।

यूएस फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स फ्लैट से हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।

SGX NIFTY 18,000 पर कारोबार कर रहा है, जो गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहा है।

निफ्टी को 18,000, 17,955 और 17,900 पर सपोर्ट है। हम 18,050, 18,100 और 18,175 पर रेजिस्टेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी को 41,000 और 40,850 और 40,500 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 41,350, 41,500, 41,700 और 41,840 पर हैं।

निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल OI बिल्ड-अप 18,400 है। उच्चतम पुट OI बिल्ड-अप 18,000 पर है।

बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल OI बिल्ड-अप 41,500 है और सबसे बड़ा पुट OI बिल्ड-अप 41,000 है।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 1,400 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1,400 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

INDIA VIX 16.7 पर है।

फेड ब्याज दर का फैसला कल आया। यह अपेक्षा के अनुरूप 75 बेसिस पॉइंट्स है। आशा है, कि आपको याद होगा कि पिछले फेड मिनट्स ने किस बारे में बात की थी। पॉवेल ने इसे यह कहते हुए दोहराया, कि बढ़ोतरी अपरिहार्य है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक मुद्रास्फीति 2% पर वापस नहीं आ जाती है। साथ ही उन्होंने इशारा किया, कि अगली बार यह साइज छोटा हो सकता है।

हालांकि कल हमारे पास बिकवाली थी, तीव्रता कम थी और साथ ही, FII डेटा बहुत सहायक लग रहा था। वे कल भी शुद्ध खरीदार थे। खेल को आगे ले जाने के लिए सांडों को 18,000 की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

हमारे पास सुबह 10 बजे RBI की ब्याज दर का फैसला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फैसला ज्यादा अहम होगा। उम्मीद की जा रही है, कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाजार की स्थिति प्रभावित नहीं होगी।

कल की घटनाओं के कारण प्रीमियम में गिरावट बहुत कम थी। हालांकि फेड इवेंट खत्म हो गया है, हमारे पास RBI इवेंट है और इवेंट के बाद केवल IV क्रश के साथ ही गिरावट होगी।

DOW की डे-कैंडल बेहद कमजोर नजर आ रही है। यह एक अच्छी चाल रही है, लेकिन कल की कैंडल उलटी कैंडल की तरह दिखती है। आइए देखते हैं, कि क्या आज रात बाजार में सुधार हो पाता है। ग्लोबल संकेत आज कमजोर नजर आ रहे हैं। लेकिन हमें यहां भी मार्केट-स्पेसिफ़िक इन्वेस्टर्स भावनाओं का इंतजार करना होगा।

18,000 एक प्रमुख स्तर है और यदि यह टूटता है, तो और अधिक गिरावट की संभावना है। क्या स्तर को गैप-डाउन के साथ छोड़ दिया जाएगा? बैंक निफ्टी में 41,000 एक प्रमुख पॉइंट है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसे आज निकाल लिया जाएगा। हमें देखना होगा कि गिरावट पर खरीदारी होती है या नहीं!!

हम, नीचे की ओर 17,950 और ऊपर की ओर 18,050 को करीब से देखेंगे। 

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप  के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

Post your comment

No comments to display

    Honeykomb by BHIVE,
    19th Main Road,
    HSR Sector 3,
    Karnataka - 560102

    linkedIntwitterinstagramyoutube
    Crafted by Traders 🔥© marketfeed 2023