Download the App

Market

अमेरिकी बाजारों में गिरावट। क्या आज निफ्टी मजबूत होगा?-  प्री मार्केट एनालिसिस

आज के बाजार के कारोबार को दिशा देने वाले प्रमुख अपडेट्स में टाटा मोटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी, नाटको फार्मा को पेटेंट मामले में अनुकूल फैसला, और बजाज कंज्यूमर केयर के बाय-बैक प्रस्ताव पर विचार शामिल हैं। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है, जबकि SGX NIFTY गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहा है।

By Amal M Prashanth4 min read
US Markets Slip Down. Can Nifty Hold Strong? Pre Market Analysis

Key takeaways

  • टाटा मोटर्स अगले साल 1 अप्रैल से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपने मॉडल रेंज को बनाने के लिए अगले महीने से पैसिंजर विकल की कीमतों में बढ़त करने की सोच रही है।
  • नाटको फार्मा को पेटेंट उल्लंघन मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुकूल फैसला मिला है।
  • बजाज कंज्यूमर केयर का निदेशक मंडल नौ दिसंबर को कंपनी के इक्विटी शेयरों के बाय-बैक प्रस्ताव पर विचार करेगा।
  • BCL इंडस्ट्रीज को तेल मार्केटिंग कंपनियों को 4.9 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति के लिए 285 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 1,100 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 2,600 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स -

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगले साल 1 अप्रैल से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपने मॉडल रेंज को बनाने के लिए अगले महीने से पैसिंजर विकल की कीमतों में बढ़त करने की सोच रही है।

नाटको फार्मा (Natco Pharma) ने कहा कि, उसे पेटेंट उल्लंघन मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुकूल फैसला मिला है।

बजाज कंज्यूमर केयर (Bajaj Consumer Care) ने कहा कि, उसका निदेशक मंडल कंपनी के इक्विटी शेयरों के बाय-बैक प्रस्ताव पर नौ दिसंबर को विचार करेगा।

BCL इंडस्ट्रीज (BCL Industries) को तेल मार्केटिंग कंपनियों को 4.9 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति के लिए 285 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

NDTV के लिए अरबपति गौतम अडानी के समूह की ओपन ऑफर ख़त्म हो गया, जिसमें निवेशकों ने स्टॉक के मौजूदा व्यापारिक मूल्य पर भारी छूट के बावजूद मीडिया हाउस के लगभग 32% हिस्से को टेंडर दिया। अडानी समूह की फर्म ने खुले बाजार से 294 के प्राइस बैंड पर NDTV के लगभग 53.27 लाख शेयर शेयर हासिल किए।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी 18,728 पर छोटे गैप-अप के साथ खुला और गिरावट का शिकार हुआ। हालाँकि, एक सीमा-बद्ध दिन के लिए एक अप-मूव था। निफ्टी 18,701 पर फ्लैट बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 43,206 पर एक गैप-अप के साथ खुला और 43,000 तक गिर गया। वहां सपोर्ट मिला और इंडेक्स 229 पॉइंट्स या 0.53% की बढ़त के साथ 43,333 पर बंद हुआ।

IT 0.5% गिरावट के साथ बंद हुआ।

FTSE को छोड़कर अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट रही और यूरोपीय बाजार लाल निशान में बंद हुए।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है।

यू.एस. फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स थोड़ा हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।

SGX NIFTY 18,705 पर ट्रेड कर रहा है, जो गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत है।

निफ्टी को 18,665, 18,630, 18,600 और 18,550 पर सपोर्ट है। हम 18,720, 18,780 और 18,850 पर रेजिस्टेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी को 43,150, 43,000, 42,880 और 42,600 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 43,350 और 43,500 पर हैं।

FIN NIFTY को 19,230, 19,170 और 19,080 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 19,310, 19,430 और 19,480 पर हैं।

निफ्टी में 19,000 पर उच्चतम कॉल OI बिल्ड-अप है। उच्चतम पुट OI बिल्ड-अप 18,700 पर है।

बैंक निफ्टी में उच्चतम कॉल OI बिल्ड-अप 43,500 है। उच्चतम पुट OI बिल्ड-अप 18,700 पर है।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 1,100 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 2,600 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

INDIA VIX 13.7 पर है।

एग्जिट पोल ने गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत के संकेत दिए है। यह बाजार के लिए पॉजिटिव है। नतीजे गुरुवार को आएंगे और एक्सपायरी के दिन हम उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं।

भारत का सर्विसेज PMI 56.4 पर निकला। कम्पोजिट PMI 56.7 है। अधिक महत्वपूर्ण डेटा यूएस सर्विसेज PMI था, जो सभी अपेक्षाओं को पार करते हुए 56.5% तक पहुंच गया। इससे यह डर पैदा हुआ कि, फेड दरों में बढ़ोतरी कर सकता है और अमेरिकी बाजार गिर गए। साथ ही शुक्रवार को यूएस जॉब्स के आंकड़े अच्छे निकले। इससे पावेल द्वारा छोटी बढ़त का उल्लेख करने के बावजूद बढ़त की आशंका बढ़ गई।

RBI की ब्याज दर पर फैसला कल है। हम 25-35 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं, जो कि कम है। मुद्रास्फीति 7.4% से गिरकर 6.8% हो गई थी। आइए देखें कि, आज आखिरी घंटे की चाल है या नहीं।

आज FIN NIFTY की समाप्ति है और यह अंतिम घंटे की अनिश्चितता को बढ़ाता है। FIN NIFTY OI को देखते हुए, 19,100 और 19,500 सबसे बड़े बिल्ड-अप वाले स्ट्राइक हैं। स्पॉट 19,300 के ठीक नीचे है और हम गैप-डाउन ओपनिंग की उम्मीद कर सकते हैं।

NIFTY में हमारी चिंता एक हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाने की कोशिश थी। आज का क्लोज महत्वपूर्ण रहेगा। लेकिन वीकली चार्ट को देखते हुए हमें चिंता करने की कोई बात नहीं है, बशर्ते कि शुक्रवार के बंद होने के बाद हमें एक गहरी लाल मोमबत्ती न दिखे।

हम, निफ्टी में 18,600 की गिरावट और 18,730 की तेजी पर नजर रखेंगे।

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

Frequently asked questions

आज निफ्टी के लिए प्रमुख सपोर्ट स्तर क्या हैं?

निफ्टी को 18,665, 18,630, 18,600 और 18,550 पर सपोर्ट है।

आज बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर क्या हैं?

बैंक निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 43,350 और 43,500 पर हैं।

RBI की ब्याज दर पर फैसला कब है?

RBI की ब्याज दर पर फैसला कल है।

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min