marketfeedmarketfeed.
Estimate EMIHow it WorksFAQ
Download the App
  1. Blog/
  2. Market/
  3. उतार-चढ़ाव कल कम होने के आसार? 17,000 का नहीं है कन्फर्मेशन! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

Market

उतार-चढ़ाव कल कम होने के आसार? 17,000 का नहीं है कन्फर्मेशन! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 94 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 17,107 पर खुला लेकिन 8 पॉइंट्स या 0.05% की गिरावट के साथ 17,007 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 257 पॉइंट्स या 0.67% की गिरावट के साथ 39,359 पर बंद हुआ।

By Rohit SatheesanPublished 27 Sept 2022Updated 23 Jul 20263 min read
Tomorrow to be Less Volatile? 17k is not a Confirmation Level! - Post Market Analysis

Key takeaways

  • •निफ्टी 94 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 17,107 पर खुला और 8 पॉइंट्स या 0.05% की गिरावट के साथ 17,007 पर बंद हुआ।
  • •बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 195 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 38,811 पर की और 257 पॉइंट्स या 0.67% की गिरावट के साथ 39,359 पर बंद हुआ।
  • •उच्च अस्थिरता के कारण कोई भी इंडेक्स 1% से अधिक बदलाव के साथ बंद नहीं हुआ।
  • •निफ्टी के पास 16,980, 16,960, 16,950 और 16,940 पर कई सपोर्ट हैं, और 16,790 पर मजबूत सपोर्ट की उम्मीद है।
  • •बैंक निफ्टी के लिए एक्सपेक्टेड सपोर्ट 38,180 और 37,930 पर है।

निफ्टी 94 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 17,107 पर खुला। इंडेक्स शुरुआती बढ़त बरक़रार नहीं रख सका और 17,000  से नीचे गिर गया। लेकिन 16,940 ने अच्छे सपोर्ट के रूप में काम किया और निफ्टी ने हेड और शोल्डर का उल्टा पैटर्न बनाया। यह एक झूठा ब्रेकआउट था और निफ्टी 8 पॉइंट्स या 0.05% की गिरावट के साथ फ्लैट 17,007 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 195 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 38,811 पर की। ओपनिंग 39,000 के स्तर के करीब थी, जो एक मजबूत रेजिस्टेंस था और वहां से इंडेक्स नीचे गिर गया। 11 बजे के बाद बैंक निफ्टी 38,380 सपोर्ट पर पहुंच गया और वहीं HDFC अपने 1420 सपोर्ट पर पहुंच गया। इसे बाद में तोड़ा गया और बैंक निफ्टी 257 पॉइंट्स या 0.67% की गिरावट के साथ 39,359 पर बंद हुआ।

उच्च अस्थिरता के कारण कोई भी इंडेक्स 1% से अधिक बदलाव के साथ बंद नहीं हुआ। निफ्टी फार्मा (+0.98%), निफ्टी IT (+0.97%), निफ्टी ऑटो (-0.51%) और निफ्टी मेटल (-0.86%) ने दिन के निचले स्तर से 1% से अधिक की रिकवरी की। लेकिन वे मूवमेंट को होल्ड नहीं कर सके।

प्रमुख एशियाई बाजार फ्लैट से हरे रंग में बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

Cipla(+3.1%) ने 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर एक ब्रेकआउट का संकेत दिया और निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

निफ्टी ऑटो स्टॉक-  Hero MotoCorp (-3%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

स्टील शेयर और निफ्टी बैंक शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। Tata Steel (-2.2%), JSW Steel (-1.4%), Kotak Bank (-1.6%), SBIN (-1.2%), ICICI Bank (-1%) निफ्टी 50 टॉप लूजर लिस्ट में शामिल हुए।

केंद्र द्वारा REC में हिस्सेदारी खरीदने की योजना को रद्द करने के बाद Power Grid (+1.9%) हरे रंग में बंद हुआ।

Mahindra CIE(+3.4%) 2.3% इक्विटी के बड़े एक्सचेंज में हरे रंग में बंद हुआ।

गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां - IGL (+6.8%), MGL (+6.6%) और GujGas (+6%) बढ़ीं क्योंकि गैस के कीमत निर्धारण पैनल ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा।

HFCL (+2.4%) को ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए 202.6 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। 

MCX (-3%), 63Moons (-1.5%) द्वारा एक्सचेंज को एक्सचेंज तकनीक और सेवाएं प्रदान करना बंद करने का निर्णय लेने के बाद लाल निशान में बंद हुआ।

Dish TV(-6.1%) शेयर धारकों द्वारा पिछले दो वित्तीय वर्षों के ऑडिटेड स्टेटमेंट को खारिज करने के बाद गिर गया।

आगे का अनुमान -

उतार-चढ़ाव भरा बाजार!!

बाजार ने अपनी मंदी की भावना को बनाए रखा, लेकिन प्रमुख इंडेक्स में उतार-चढ़ाव भरा सुधार देखा गया।

इस हफ़्ते से हम जो समझ सकते हैं वह यह है, वह यह है कि 'निफ्टी 17,000 से नीचे' को कभी भी एक और गिरावट का संकेत नहीं माना जा सकता। निफ्टी के पास 16,980,960,950 और 940 पर कई सपोर्ट हैं।

हम 16,790 पर मजबूत सपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगता है, कि इस हफ़्ते अगर कोई बड़ा गैप-डाउन नहीं होता है, तो निफ्टी के 17,900 से नीचे गिरने की उम्मीद नहीं है।

बैंक निफ्टी के लिए एक्सपेक्टेड सपोर्ट 38,180 और 37,930 पर है।

बैंक निफ्टी 38,500 और 38,380 सपोर्ट गंवाने के बावजूद अगले सपोर्ट के करीब है।

फिननिफ्टी 17,480 के स्तर से नीचे आ गया है। लेकिन हमें 17,380 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

हमने आज कई 'सेल ऑन राइज’ की स्थिति देखी और इससे बड़ी अस्थिरता पैदा हुई। एशियाई और यूरोपीय बाजार अभी लाल निशान में नहीं हैं और अगर अमेरिकी बाजार भी हरे निशान में बंद हुआ, तो इससे सांडों को और मजबूती मिलेगी। और इससे बाजार को कम अस्थिरता के साथ मजबूत होने में मदद मिल सकती है।

आप के ट्रेडिंग के सफ़र का सबसे यादगार दिन कौन सा है? आप अपने जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

Frequently asked questions

आज निफ्टी कितने पर बंद हुआ?

निफ्टी 8 पॉइंट्स या 0.05% की गिरावट के साथ फ्लैट 17,007 पर बंद हुआ।

आज बैंक निफ्टी कितने पर बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 257 पॉइंट्स या 0.67% की गिरावट के साथ 39,359 पर बंद हुआ।

निफ्टी के लिए प्रमुख सपोर्ट स्तर क्या हैं?

निफ्टी के पास 16,980, 16,960, 16,950 और 16,940 पर कई सपोर्ट हैं, और 16,790 पर मजबूत सपोर्ट की उम्मीद है।

बैंक निफ्टी के लिए अपेक्षित सपोर्ट स्तर क्या हैं?

बैंक निफ्टी के लिए एक्सपेक्टेड सपोर्ट 38,180 और 37,930 पर है।

Disclaimer: This article is for informational purposes only and is not investment advice. marketfeed does not recommend buying or selling any security. Consult a SEBI-registered advisor before investing.

Written by

Rohit Satheesan

Find what’s wrong with your money.

Join 2.4M+ Indians finding & fixing money leaks on the marketfeed app.

Get the app

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

9 Jan 2023
Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

9 Jan 2023
Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

6 Jan 2023

Find what’s wrong with your money.

Join 2.4M+ Indians spotting the leaks in their finances, and fixing them, on the marketfeed app.

Get the app
Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min

marketfeed helps salaried Indians lower their EMIs through loan refinancing, balance transfer, and debt consolidation, replacing multiple high-interest loans with one lower monthly payment.

Quick Links

  • EMI Calculator
  • Flat vs Reducing
  • Car Buying Calculator
  • Blog
  • Calculators

Legal

  • Privacy policy
  • Terms of use
  • Disclaimer

Company

  • Careers
  • Contact
  • YouTube

© 2026 marketfeed.