Download the App

Market

बिकवाली। निफ्टी 17,000 से नीचे! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 136 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 16,870 पर खुला और 148 पॉइंट्स या 0.87% की गिरावट के साथ 16,858.6 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 599 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 37,759.85 पर बंद हुआ।

By Ajay Ajith3 min read
Sell-Off: NIFTY below 17K! - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 148 पॉइंट्स या 0.87% की गिरावट के साथ 16,858.6 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 599 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 37,759.85 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी IT (+0.24%), निफ्टी ऑटो (+0.06%) और निफ्टी फार्मा (+0.85%) को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्स लगभग 1 से 2% के बीच लाल निशान में बंद हुए।
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण Asian Paints (+2.88%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।
  • Axis Bank (-2.51%) चार महीनों में सबसे अधिक गिर गया और Reliance (-2.66%) के शेयर हफ़्ते में 6.6% से ज्यादा गिरे।

निफ्टी 136 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ दिन में 16,870 पर खुला। 17,000 का आंकड़ा पार करने की कोशिश के बाद दोपहर में निफ्टी भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर पर आ गया। 16,820 जोन के आसपास सपोर्ट लिया गया। निफ्टी 148 पॉइंट्स या 0.87% की गिरावट के साथ 16,858.6 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 277 पॉइंट्स  के गैप-डाउन के साथ 38,081 पर की। अस्थिर शुरुआत के बाद, इंडेक्स ने 38,300 से ऊपर जाने की कोशिश की। दिन के अंत तक, 37,600 अंक का भी परीक्षण किया गया। बैंक निफ्टी 599 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 37,759.85 पर बंद हुआ।

निफ्टी IT (+0.24%), निफ्टी ऑटो (+0.06%) और निफ्टी फार्मा (+0.85%) को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्स लगभग 1 से 2% के बीच लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी फिनसर्व (-1.23%), निफ्टी FMCG, निफ्टी मेटल (-1.94%) और निफ्टी PSU बैंक (-2.07%) तेजी से गिरे।

प्रमुख एशियाई बाजार 1 से 3% की तेज़ गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है। 

प्रमुख गतिविधियां -

कच्चे तेल (पेंट तैयार करने के लिए लगने वाला एक प्रमुख कच्चा माल) की कीमतों में गिरावट के कारण Asian Paints (+2.88%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

आज फार्मा शेयरों में मजबूती आई। SunPharma (+2.31%) अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के करीब है। Dr. Reddy’s (+2.11%), Glenmark (+2.2%) और ZydusLife (+2.44%) ने भी मजबूती दिखाई।

Axis Bank (-2.51%) चार महीनों में सबसे अधिक गिर गया। इसकी कीमत 200-दिवसीय सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे चली गई, जो संभावित गिरावट का संकेत दे रही है।

तेज रैली के बाद PSU बैंकों में भारी गिरावट दिखीं।  SBI आज 2.17% नीचे है। Union Bank (-2.09%) और PNB (-5.04) ने इंडेक्स को नीचे खींच लिया।

ITC (-2.96%) में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई।

Reliance (-2.66%) के शेयर हफ़्ते में 6.6% से ज्यादा गिरे!

मांग को लेकर चिंता के कारण मेटल शेयरों में गिरावट आई है। Hindalco (-3.44%), JSW Steel (-3.22%) और Tata Steel (-2.51%) आज टॉप लूज़र में शामिल हैं। हालांकि निफ्टी मेटल अभी भी अच्छी स्थिति में है।

आगे का अनुमान -

ग्लोबल मंदी जारी है और हमारे बाजार 17,000 से नीचे चले गए हैं। जैसी कि उम्मीद थी, निफ्टी ने गैप-डाउन ओपनिंग के साथ स्तर को छोड़ दिया। हालांकि, सांडों की ओर से बाजारों को सुरक्षित क्षेत्र में वापस ले जाने का प्रयास किया गया। इस तरह के सभी प्रयास व्यर्थ गए, क्योंकि भालू आए और ग्लोबल नेगेटिविटी की मदद से बाजारों को नीचे लाया। हमें अभी जो स्तर देखना चाहिए वह 16,750 है, जो जुलाई के अंतिम हफ़्ते का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

NASDAQ के बाद IT शेयरों में बढ़ोतरी ही एकमात्र राहत है। IT सेक्टर कुछ समय से अंडरपरफॉर्म कर रहा है और हम उम्मीद कर सकते हैं, कि यह सेक्टर निफ्टी को ऊपर ले जाने वाला पहला सेक्टर होगा। साथ ही, प्रमुख स्तरों को तोड़ दिया गया है और यदि भालू अपनी पकड़ मजबूत करते हैं, तो IT स्टॉक भी बेचे जा सकते हैं और निफ्टी लाल रंग में जा सकता है।

ऐसा लगता है, कि बाजार सहभागियों ने बढ़त की कगार पर बिक्री को सक्रिय कर दिया है। जब तक ग्लोबल मार्केट में सुधार के संकेत नहीं दिखाई देते, हमारे बाजारों के ऊपर चढ़ने की संभावना कम है।

आज की कैंडल लंबी ऊपरी छाया के साथ बहुत कमजोर दिख रही है। कैंडल का फॉलो-अप हमारे बाजारों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

यूरोपीय बाजार अब मंदी के रूप में दिख रहे हैं और यह हमारे बाजारों में एक और गैप-डाउन को जोड़ सकता है। कल एक्सपायरी है। हम हमेशा की तरह अस्थिरता की उम्मीद कर सकते हैं।

आपको क्या लगता है, कि निफ्टी कल कहाँ बंद होगा? मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में अपने विचार और विश्लेषण शेयर करें।

Frequently asked questions

निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 148 पॉइंट्स या 0.87% की गिरावट के साथ 16,858.6 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 599 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 37,759.85 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी 50 में टॉप गेनर कौन सा स्टॉक था?

आज निफ्टी 50 में Asian Paints (+2.88%) टॉप गेनर था।

Written by

Ajay Ajith

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min