Download the App

Market

Reliance में तेजी!! निफ्टी ताजा ऑल-टाइम हाई पर! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 18,614 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और 18,562 पर बंद हुआ। Reliance और BPCL निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में रहे, जबकि मेटल स्टॉक और HDFC बैंक नुकसान में बंद हुए।

By Rohit Satheesan3 min read
Reliance Power; Nifty at Fresh All-Time High - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 50 पॉइंट्स या 0.27% की तेजी के साथ 18,562 पर बंद हुआ, जो 18,614 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।
  • बैंक निफ्टी 36 पॉइंट्स या 0.08% की बढ़त के साथ 43,020 पर बंद हुआ, जबकि फिन निफ्टी 16 पॉइंट्स या 0.09% की गिरावट के साथ 19,200 पर बंद हुआ।
  • BPCL (+5%) और Reliance (+3.4%) निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स रहे, जबकि Hindalco (-2.1%), JSW Steel (-1.4%), Tata Steel (-1.2%), HDFC Bank (-1%) और HDFC (-0.84%) नुकसान में बंद हुए।
  • कच्चे तेल में कमजोरी के कारण Asian Paints (+1.3%), Nerolac (+2%) और Indigo Paints (+1.5%) जैसे पेंट शेयरों में तेजी आई।
  • S&P ने भारत की FY23 GDP ग्रोथ का अनुमान 30 bps से घटाकर 7% और FY24 में 50 bps से 6% कर दिया।

निफ्टी 82 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,528 पर खुला। ओपनिंग के बाद, इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार ऊपर चलते गया। निफ्टी 18,614 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और वहां कंसोलिडेट हो गया। निफ्टी 50 पॉइंट्स या 0.27% की तेजी के साथ 18,562 पर बंद हुआ।


बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 226 पॉइंट्स की गैप-डाउन के साथ 42,757 पर की। 2 घंटे तक शुरुआती स्तर से ऊपर संघर्ष करने के बाद इंडेक्स ने 43,000 रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ा। बैंक निफ्टी 36 पॉइंट्स या 0.08% की बढ़त के साथ 43,020 पर बंद हुआ।


फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 19,096 पर 120 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ की। भले ही इंडेक्स ने 19,200 के रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ा, लेकिन यह ब्रेकआउट जारी रखने में विफल रहा। फिन निफ्टी 16 पॉइंट्स या 0.09% की गिरावट के साथ 19,200 पर बंद हुआ।


निफ्टी ऑटो (+0.61%) और निफ्टी मेटल (-1.1%) उल्लेखनीय बदलावों के साथ बंद हुए। अन्य सभी इंडेक्स मिश्रित बंद हुए।

प्रमुख एशियाई बाजार लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

तेल से संबंधित स्टॉक- BPCL(+5%) और Reliance (+3.4%) आज निफ्टी 50 टॉप गेनर्स के रूप में बंद हुए।

मेटल स्टॉक- Hindalco(-2.1%), JSW Steel (-1.4%) और Tata Steel (-1.2%) लाल निशान में बंद हुए।

हैवीवेट - HDFC Bank (-1%) और HDFC (-0.84%) नुकसान के साथ बंद हुए।

Hero MotoCorp (+2.7%) ने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने के बाद बढ़त दिखाई।

कच्चे तेल में कमजोरी के कारण पेंट शेयरों में तेजी आई - Asian Paints (+1.3%), Nerolac (+2%) और  Indigo Paints(+1.5%) में तेजी आई।

NCD के बजाय 200 करोड़ रुपये जुटाने की दिशा में एशियाई विकास बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आज VA Tech Wabag (+4.2%) में तेजी आई।

सिटी गैस कंपनियां, IGL (+3%), MGL (+2.1%) और Guj Gas (+2.4%) यह कहते हुए आगे बढ़ीं कि, किरीट पारेख समिति 1 जनवरी, 2026 तक प्राकृतिक गैस प्राइसिंग के पूर्ण उदारीकरण की सिफारिश करेगी।

Apollo Tyres (+6.6%) UBS सिक्योरिटीज के यह कहने के बाद बढ़ गया कि, आने वाले महीनों में यह अच्छा रिटर्न देगा।


आगे का अनुमान -

निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। हम कई दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे और आखिरकार वो समय आ ही गया!!

चीन में कोविड नीति के विरोध से ग्लोबल बाजार में कुछ कमजोरी आई है। अभी भी हमारी तेजी जारी हैं, लेकिन ग्लोबल बाजारों पर नजर बनाए हुए हैं।

फिन निफ्टी 19,200 पर, बैंक निफ्टी 43,000 से ऊपर और निफ्टी नई ऊंचाई पर, लोकल संकेत भी मजबूत है। 

Reliance शुरुआती निचले स्तर से 8% चढ़ा, लेकिन निफ्टी अच्छे लाभ के साथ बंद होने में विफल रहा।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप अभी तक अपने उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंचे हैं।

फिच रेटिंग्स ने कहा कि, दरों में बढ़त के साथ इंडियन बैंक लोन ग्रोथ मजबूत रहेगी।

S&P ने भारत की FY23 GDP ग्रोथ का अनुमान 30 bps से घटाकर 7% और FY24 में 50 bps से 6% कर दिया।

यह इस हफ्ते मजबूत लोकल संकेत बनाम कमजोर ग्लोबल संकेत होगा। क्या आप कल फिन निफ्टी ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं? अपने जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

Frequently asked questions

What was Nifty's fresh all-time high today?

Nifty's fresh all-time high today was 18,614.

How did Bank Nifty perform today?

Bank Nifty started at 42,757, broke the 43,000 resistance, and closed the day at 43,020, up by 36 pts or 0.08%.

Which stocks were the Nifty 50 Top Gainers today?

BPCL (+5%) and Reliance (+3.4%) closed as the Nifty 50 Top Gainers today.

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min