Download the App

Market

प्रॉफिट बुकिंग के संकेत के साथ और ज्यादा गिरावट का डर? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 53 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,662 पर फ्लैट खुला, लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के कारण 18,496 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने नया सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ, जबकि फिन निफ्टी में गिरावट आई।

By Rohit Satheesan3 min read
Proper Indications of Profit Booking. More Fall Incoming? - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 53 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,662 पर फ्लैट खुला और 112 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 18,496 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 168 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 43,765 पर की और 43,853 पर एक ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर (ATH) पर पंहुचा।
  • निफ्टी IT (-3.1%), निफ्टी मेटल (-1.1%) और निफ्टी रियल्टी (-1.5%) में आज भारी गिरावट आई, जबकि निफ्टी FMCG (+0.86%) बढ़त के साथ बंद हुआ।
  • HCL Tech (-6.7%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ, जबकि Nestle(+2.2%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।
  • म्यूचुअल फंड के नवंबर डेटा से पता चलता है कि, अक्टूबर में नेट इक्विटी प्रवाह 2,224 करोड़ रुपये बनाम 9,253 करोड़ रुपये था और यह अप्रैल 2021 के बाद सबसे कम है।

निफ्टी 53 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,662 पर फ्लैट खुला। इंडेक्स प्रॉफिट बुकिंग मोड में था और इसने 18,600, 18,560 और 18,440 के सपोर्ट स्तर को तोड़ दिया। निफ्टी को 18,400 पर सपोर्ट मिला और यह 112 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 18,496 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 168 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 43,765 पर की। इंडेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला और कुछ समय बाद 43,853 पर एक ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर (ATH) पर पंहुचा। वहां से इसमें गिरावट आई और इसे 43,360 के स्तर पर सपोर्ट मिला। बैंक निफ्टी 36 पॉइंट्स या 0.08% की बढ़त के साथ 43,633 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 70 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 19,362 पर की। हालांकि यह 19,300 के रेजिस्टेंस स्तर से ऊपर खुला, लेकिन यह अन्य इंडेक्स के साथ गिर गया। फिन निफ्टी 2 पॉइंट्स या 0.01% की गिरावट के साथ 19,290 पर बंद हुआ।

निफ्टी IT (-3.1%), निफ्टी मेटल (-1.1%) और निफ्टी रियल्टी (-1.5%) में आज भारी गिरावट आई। निफ्टी PSU बैंक (-1.7%) में अच्छी प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। निफ्टी FMCG (+0.86%) बढ़त के साथ बंद हुआ। 

प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार फ्लैट हरे रंग पर कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

Nestle(+2.2%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

निफ्टी FMCG से, VBL (+3.1%), Marico (+2.6%), Godrej CP (+2.4%), Colpal (+1.2%) और ITC (+0.89%) अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

Marico (+2.6%) के यूनिट मैरिको साउथ ईस्ट एशिया कॉर्प ने वियतनाम की कंपनी ब्यूटीएक्स (BeautyX) का 172 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया।

HCL Tech (-6.7%) के मैनेजमेंट कहने के बाद कि, FY23 रेवेन्यू बढ़त निचले स्तर तक गिर जाएगी, यह  निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

अन्य IT स्टॉक- TechM (-3.6%), Infy (-3.1%), Wipro (-2.3%), TCS (-1.7%), Mphasis (-4%), Persistent (-3.5%) और LTTS (-3%) भी लाल निशान में बंद हुए।

कई विस्तार योजनाओं की घोषणा के बाद, Som Distilleries(+3%) हरे निशान में बंद हुआ।

Bajaj Consumer Care (+0.90%) ने खुले बाजार के माध्यम से 240 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर बायबैक को मंजूरी दी।

V-Guard (+4.2%) ने सनफ्लेम एंटरप्राइज में 660 करोड़ रुपये में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

Yes Bank(+11%) ने बैंक में कार्लाइल ग्रुप और वेरवेंटा होल्डिंग्स के निवेश के लिए RBI की मंजूरी मिलने के बाद तेजी से बढ़त दिखाई।

Paytm (+7.1%) हरे रंग में बंद हुआ, क्योंकि यह 13 दिसंबर को शेयर बायबैक पर विचार करने की योजना बना रहा है।

आगे का अनुमान -

बाजार प्रॉफिट बुकिंग के संकेत दे रहा है।

पिछले हफ्ते की क्लोजिंग के बाद,

  • निफ्टी और निफ्टी IT नीचे जा रहे हैं।
  • बैंक निफ्टी ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, लेकिन कोई बड़ा ब्रेकआउट नहीं हुआ।
  • निफ्टी ITने 200 दिन का EMA तोड़ दिया है।
  • निफ्टी FMCG में खरीदारी देखी गई।
  • निफ्टी ऑटो के आफ्टर सेल्स डेटा में गिरावट।
  • निफ्टी प्सु बैंक टूट गया और Fibonacci टारगेट /रेजिस्टेंस को पार कर गया।
  • निफ्टी भी Fibonacci के निशाने तक पहुंचा। 

ये सभी घटक एक हफ्ते पहले शुरू हुई प्रॉफिट बुकिंग के संकेत दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि, यह गिरावट आने वाले हफ्ते में और ज्यादा शेयरों में प्रवेश करेगी।

सपोर्ट की उम्मीद:

  • निफ्टी - 17,960-18,100 जोन से बहुत मजबूत सपोर्ट। 
  • बैंक निफ्टी - 40,500-40,800 जोन से प्रमुख सपोर्ट। 
  • फिन निफ्टी - हम  50-दिवसीय EMA और 18,700 स्तरों को सपोर्ट के रूप में देखेंगे।
  • निफ्टी आईटी - 28-500-29,000 जोन।
  • क्या आपने देखा कि, फिन निफ्टी कितनी खूबसूरती से 19,200 के सपोर्ट का सम्मान कर रहा है? आइए उस स्तर को भी देखें।

म्यूचुअल फंड के नवंबर डेटा से पता चलता है कि, अक्टूबर में नेट  इक्विटी प्रवाह 2,224 करोड़ रुपये बनाम 9,253 करोड़ रुपये था और यह अप्रैल 2021 के बाद सबसे कम है।

आपको क्या लगता हैं की, इस क्रिसमस सीजन से कौन से कंपनियों को फायदा होने वाला है? आप अपने जवाब कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

Frequently asked questions

निफ्टी किस स्तर पर बंद हुआ?

निफ्टी 112 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 18,496 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत कैसे की?

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 168 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 43,765 पर की।

कौन से सेक्टर में आज भारी गिरावट आई?

निफ्टी IT (-3.1%), निफ्टी मेटल (-1.1%) और निफ्टी रियल्टी (-1.5%) में आज भारी गिरावट आई।

अक्टूबर में नेट इक्विटी प्रवाह कितना था?

अक्टूबर में नेट इक्विटी प्रवाह 2,224 करोड़ रुपये था।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min