Download the App

Market

कंसोलिडेशन! बाजार को RBI के फैसले का इंतजार– पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 18,600 पर खुला और 18,642 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 43,093 पर खुला और 43,138 पर बंद हुआ। फिन निफ्टी 19,174 पर खुला और 19,242 पर बंद हुआ।

By Rohit Satheesan3 min read
Peaceful Consolidation; Market Waiting for RBI Announcements - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 58 पॉइंट्स या 0.31% की गिरावट के साथ 18,642 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 194 पॉइंट्स या 0.45% की गिरावट के साथ 43,138 पर बंद हुआ।
  • फिन निफ्टी 55 पॉइंट्स या 0.29% की बढ़त के साथ 19,242 पर बंद हुआ।
  • आज निफ्टी PSU बैंक (+1.2%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।
  • RBI की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला कल सुबह 10 बजे आएगा।

निफ्टी 100 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,600 पर खुला। शुरुआती गिरावट के तुरंत बाद इंडेक्स 17,600 से ऊपर वापस आ गया और पिछले ATH के आसपास कंसोलिडेट हो गया। निफ्टी 58 पॉइंट्स या 0.31% की गिरावट के साथ 18,642 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 239 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 43,093 पर की। इंडेक्स ने पूरे दिन एक इंट्राडे रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का सम्मान किया, लेकिन 43,000 को नहीं तोड़ा। बैंक निफ्टी 194 पॉइंट्स या 0.45% की गिरावट के साथ 43,138 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 19,174 पर 123 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ की। इसकी वीकली क्लोजिंग पर, इंडेक्स सुपर कंसोलिडेशन में था। फिन निफ्टी 55 पॉइंट्स या 0.29% की बढ़त के साथ 19,242 पर बंद हुआ।

निफ्टी IT (-1.4%), निफ्टी मीडिया (-1%), निफ्टी मेटल (-0.75%), निफ्टी फार्मा (-0.75%) और निफ्टी रियल्टी (-0.68%) लाल रंग में बंद हुए। आज निफ्टी PSU बैंक (+1.2%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रमुख एशियाई बाजार मिलेजुले बंद हुए। ताइवान 1.6% गिर गया। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

Adani Ent (+2.5%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

आयल स्टॉक - BPCL (-2.9%), IOC (-1.6%), Hind PEtro (-2.7%) और Chnnai Petro (-2.3%) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए आज लाल निशान में बंद हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने Bhushan Steel की देनदारियों से निकासी की मांग करने वाली Tata Steel (-2.5%) की याचिका को खारिज कर दिया।

मिडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तस्करी को नियंत्रित करने के लिए व्यापार मंत्रालय सोने की दरों में कटौती करने की योजना बना रहा है। Muthoot (-2.3%) और Manappuram (-0.90%) जिनके पास सोने के रूप संपत्ति है, लाल रंग में बंद हुए।

इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए Bajaj Consumer (+1.9%) की 9 दिसंबर को बैठक होने की उम्मीद है।

IRB Infra (+2.5%) हरे रंग में बंद हुआ, क्योंकि नवंबर में टोल कलेक्शन में 39% सालाना या 366 करोड़ की बढ़त हुई।

Bharti Airtel (-1.2%) ने 649 रुपये से शुरू होने वाले 184 देशों में यात्रा के लिए एक पैक लॉन्च किया।

IDBI Bank (+8.2%) को बैंक में विदेशी निधियों को 51% से अधिक की अनुमति देने की सरकार की योजना से लाभ हुआ।

पश्चिम अफ्रीका में एल्यूमीनियम रीसाइक्लिंग प्लांट में कमर्शिअल प्रोडक्शन शुरू करने के बाद Gravita(+1.9%) बढ़ गया।

आगे का अनुमान -

फिन निफ्टी ऑप्शंस बेचने वाले ट्रेडर्स के लिए आज अच्छा मौका था।

यह बहुत स्पष्ट है कि, बाजार कल RBI की घोषणाओं का इंतजार कर रहा है। हम तीन स्तरों- 18,600, 42,900 और 19,200 पर टिके हुए हैं।

HDFC बैंक 1612 रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यदि रेजिस्टेंस स्पष्ट रूप से टूटा हुआ है, (कई टाइमफ्रेम का उपयोग करें) तो स्टॉक तेजी प्राप्त करेगा।

RBI की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला कल सुबह 10 बजे आएगा। RBI से अपडेट के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल टैब की जांच करें (सिग्नल नोटिफिकेशन चालू करें)।

वर्ल्ड बैंक ने भारत के GDP विकास के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया। इसके अलावा, संशोधित FY24 GDP पूर्वानुमान 7% से 6.6% तक नीचे है।

क्या आप रातों-रात किसी पोजीशन लेते हैं? RBI के फैसलों और चुनाव नतीजों को देखते हुए इस हफ्ते आपकी क्या योजना है। अपने जवाब हमारे साथ कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें।

Frequently asked questions

निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 58 पॉइंट्स या 0.31% की गिरावट के साथ 18,642 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 194 पॉइंट्स या 0.45% की गिरावट के साथ 43,138 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी कितने पॉइंट्स की बढ़त के साथ बंद हुआ?

फिन निफ्टी 55 पॉइंट्स या 0.29% की बढ़त के साथ 19,242 पर बंद हुआ।

RBI का ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला कब आएगा?

RBI की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला कल सुबह 10 बजे आएगा।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min