Download the App

Market

TCS में गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूती!! मेटल्स में भी रिकवरी – पोस्ट मार्केट रिपोर्ट

आज निफ्टी 4 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 16,216 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 345 अंक या 0.98% ऊपर 35,469 पर समाप्त हुआ। TCS में गिरावट के बावजूद, मेटल्स और अन्य सेक्टरों में रिकवरी देखी गई।

By Ajay Ajith2 min read
NIFTY Holds Strong after TCS Fall. Metals Slowly Recover - Post Market Analysis
On this page

Key takeaways

  • निफ्टी 84 अंकों की गिरावट के साथ 16,136 पर खुला और 4 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 16,216 पर फ्लैट बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 345 अंक या 0.98% ऊपर 35,469 पर दिन का अंत हुआ।
  • निफ्टी IT (-3%) को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी रियल्टी (+1.4%), निफ्टी PSU बैंक (+1.8%), निफ्टी मेटल (+1.9%) और निफ्टी ऑटो (+1%) शामिल हैं।
  • TCS (-4.6%) में तेजी से गिरावट आई, जबकि भारती एयरटेल (-5%) भी भारी गिरावट में रही।
  • आयशर मोटर्स (+3.9%), SCI (+5.4%), पेन्नार इंडस्ट्रीज (+6.6%) और हिमाद्री स्पेशलिटी (+10.4%) टॉप गैनर्स में शामिल थे।

मार्केट का सारांश -

निफ्टी 84 अंकों की गिरावट के साथ 16,136 पर खुला। दोपहर 12:30 बजे तक इंडेक्स 50 अंक के दायरे में रहा। यूरोपीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, लेकिन फिर उन्होंने रिकवरी शुरू की। निफ्टी ने भी उनको फॉलो किया और 4 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 16,216 पर फ्लैट बंद हुआ

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 35000 से ऊपर 35,017 पर की और 5 मिनट की पहली मोमबत्ती में ही ताकत दिखाई। 35,500 से ऊपर प्रतिरोध खोजने के लिए इंडेक्स बहुत धीरे-धीरे ऊपर गया। बैंक निफ्टी 345 अंक या 0.98% ऊपर 35,469 पर दिन का अंत हुआ

निफ्टी IT (-3%) को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी (+1.4%), निफ्टी PSU बैंक (+1.8%), निफ्टी मेटल (+1.9%) और निफ्टी ऑटो (+1%) 1% से ज़्यादा ऊपर गए।

प्रमुख एशियाई बाजार आज लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार फिलहाल लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

आयशर मोटर्स(+3.9%) 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद टॉप गैनर्स में शामिल हुई।

अडानी द्वारा 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में प्रवेश करने के बाद भारती एयरटेल (-5%) में भारी गिरावट आई।

शुक्रवार शाम को अपने Q1 परिणामों की रिपोर्ट करने के बाद TCS(-4.6%)  में तेजी से गिरावट आई। IT सेक्टर से HCL टेक(-4%), इंफोसिस (-2.7%), विप्रो (-1.8%) और टेक महिंद्रा (-1.8%) भी गिरे।

SCI (+5.4%) विनिवेश की उम्मीदों पर आगे बढ़ा।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, कि भारत मानसून सत्र में बैंक के निजीकरण नियम पर विचार करेगा और इसके साथ  IOB (+2.8%), सेंट्रल बैंक (+1.9%), UCO बैंक (+1.3%) बढ़े। सरकार बैंकों में हिस्सेदारी का प्रतिशत अधिक है।

688 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल करने के बाद पेन्नार इंडस्ट्रीज (+6.6%) में तेजी आई।

सरकार स्टील उत्पादों पर हाल ही में लगाए गए निर्यात शुल्क पर फिर से विचार करेगी। इस खबर के बाद JSW स्टील (+1.9%), जिंदल स्टील (+2.2%), SAIL (+1.2%) और टाटा स्टील (+3%) में तेजी आई। अदानी एंट (+3.5%), हिंद जिंक (+3.1%) और वेदांत (+2.4%) भी मजबूत हुए।

प्रमोटर परिवार के विवादों को निपटाने के बाद हिमाद्री स्पेशलिटी (+10.4%) बढ़ गई।

LG एनर्जी M&M(+2.4%) ईवी SUV के लिए बैटरी की आपूर्ति करेगी। आज ईवी सेक्टर में बैटरी एक ऐसा हिस्सा है, जिसके लिए महत्वपूर्ण इंनोवशन की बहुत ज़्यादा आवश्यकता है।

आगे का अनुमान -

IT शेयरों की मंदी के चलते बाजार गिरावट के साथ खुला। आने वाले दिनों में और भी शेयर अपने नतीजों के साथ सामने आने लगेंगे।

निफ्टी ने एक बार फिर दिखाया है, कि यह मजबूती अस्थायी है। यहां तक ​​कि TCS जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट की भरपाई रिलायंस और ICICI बैंक में तेजी से हुई।

आने वाले दिनों में हमारे पास यू.एस. मुद्रास्फीति डेटा और ब्रिटेन जैसे देशों के जीडीपी डेटा जैसे महत्वपूर्ण डेटा होंगे। यह निश्चित रूप से इस सप्ताह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को हिलाकर रख देगा।

इस हफ्ते आप बाजारों से क्या उम्मीद कर रहे हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

मिलते है YouTube पर, शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

Frequently asked questions

आज निफ्टी कितने अंकों की गिरावट के साथ खुला?

निफ्टी 84 अंकों की गिरावट के साथ 16,136 पर खुला।

आज बैंक निफ्टी कितने अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 345 अंक या 0.98% ऊपर 35,469 पर दिन का अंत हुआ।

आज कौन से सेक्टर हरे निशान में बंद हुए?

निफ्टी IT (-3%) को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी रियल्टी (+1.4%), निफ्टी PSU बैंक (+1.8%), निफ्टी मेटल (+1.9%) और निफ्टी ऑटो (+1%) शामिल हैं।

Written by

Ajay Ajith

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min