Download the App

Market

निफ्टी 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर। क्या आज हम एक मजबूत वीकली क्लोज कर पाएंगे? - प्री मार्केट एनालिसिस

लॉरेंस लैब्स, PTC इंडिया, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, SJVN और हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रमुख अपडेट्स आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं। निफ्टी 18,484 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 43,075 पर बंद हुआ।

By Amal M Prashanth3 min read
Nifty at 52-Week High. Can We Get a Strong Weekly Close? Pre Market Analysis

Key takeaways

  • लॉरेंस लैब्स ने एथन एनर्जी इंडिया में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेअर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर समझौता किया है।
  • PTC इंडिया का नेट प्रॉफिट मार्च 2022 क्वार्टर में तीन गुना से अधिक बढ़कर 157.11 करोड़ रुपये हो गया।
  • निफ्टी 217 पॉइंट्स या 1.19% की बढ़त के साथ 18,484 पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने कुल 1,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 240 करोड़ के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।
  • निफ्टी IT ने 30,000 तोड़ दिया और इंडेक्स अब रफ्तार पकड़ रहा है।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स -

लॉरस लैब्स (Laurus Labs) ने एथन एनर्जी इंडिया में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एथन एनर्जी इंडिया के साथ शेअर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर समझौता किया है।

मार्च 2022 क्वार्टर में PTC इंडिया (PTC India) का नेट प्रॉफिट तीन गुना से अधिक बढ़कर 157.11 करोड़ रुपये हो गया, जिसका मुख्य कारण कम खर्च था। 31 मार्च 2021 को खत्म हुए क्वार्टर में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 49.77 करोड़ रुपये था।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) 6.15 करोड़ रुपये में कचरे को लिक्विड /सॉलिड ईंधन में बदलने की प्रक्रिया विकसित करने में लगी स्टार्ट-अप कंपनी X2Fuels and Energy में 50% हिस्सेदारी लेगी। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ने X2Fuels and Energy और इसके संस्थापकों के साथ शेअर सब्सक्रिप्शन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

SJVN ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के परसन सोलर पार्क में 75 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है।

हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज (Hariom Pipe Industries) ने अपनी 15 टन की इलेक्ट्रिक मेल्टिंग फर्नेस की स्थापना पूरी कर ली है और उसी से व्यावसायिक उत्पादन 25 नवंबर, 2022 से शुरू होगा।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी 18,327 के गैप-अप के साथ खुला और दिन में तेजी रही। दोपहर 3 बजे बड़े पैमाने पर शॉर्टकवरिंग हुई। निफ्टी 217 पॉइंट्स या 1.19% की बढ़त के साथ 18,484 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 42,774 पर खुला और 43,000 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। बैंक निफ्टी 346 पॉइंट्स या 0.8% ऊपर 43,075 पर बंद हुआ।

IT का एक बड़ा अप-ट्रेंडिंग दिन था और 2.63% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार और यूरोपीय बाजार हरे निशान में बंद हुए।

एशियाई बाजार मिले-जुले कारोबार के साथ और  निक्केई कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यू.एस. फ्यूचर्स और यूरोपियन फ्यूचर्स मिश्रित कारोबार कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर गिरावट है।

SGX NIFTY फ्लैट खुलने का संकेत देते हुए 18,630 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी को 18,400, 18,360 और 18,250 पर सपोर्ट है। हम 18,500 और 18,600 पर रेसिस्टेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी को 42,880, 42,620 और 42,200 पर सपोर्ट है। रेसिस्टेंस 43,100 और 43,500 पर हैं।

FIN NIFTY के पास 19,150, 19,040 और 19,000 का सपोर्ट है। रेसिस्टेंस 19,300, 19,400 और 19,500 पर हैं।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने कुल 1,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 240 करोड़ के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

INDIA VIX 13.5 पर है।

कल आखिरी घंटे में एक बड़ी शार्ट कवरिंग हुई थी। OI को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि, अगर लेवल टूटा तो शॉर्ट कवरिंग बहुत बड़ी होगी।

हमारा बाजार स्विंग प्वाइंट को तोड़कर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। अगला लक्ष्य एक नया सर्वकालिक उच्च है।

निफ्टी IT ने 30,000 तोड़ दिया। यह IT क्षेत्र था जिसे पहले दबा दिया गया था और इंडेक्स अब रफ्तार पकड़ रहा है।

जर्मनी का GDP डेटा आज जारी होगा। 

ECB के उपाध्यक्ष ने कहा, कि मुद्रास्फीति पहले ही चरम पर है। मुद्रास्फीति इस क्षेत्र के आसपास मंडराएगी और फिर दो महीने बाद गिरावट की उम्मीद है।

जापान CPI ने संकेत दिया, कि मुद्रास्फीति पिछले 40 वर्षों में सबसे तेज गति से बढ़ी है। यह अच्छा संकेत नहीं है और निक्केई नीचे कारोबार कर रहा है।

वीकली क्लोज होने के कारण, आज का क्लोज महत्वपूर्ण है। हम एक अच्छे ब्रेकआउट पर हैं, जिसका हर बैल इंतजार कर रहा है। यह एक पुलबैक के बाद आ रहा है और अगर यह कुछ दिनों के लिए मजबूत रहता है, तो हम एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर प्राप्त करेंगे। साथ ही आने वाले हफ्तों में 19,000 की संभावना भी रहेगी।

हम, नीचे की तरफ 18,200 और ऊपर की तरफ 18,330 पर करीब से नजर रखेंगे।  

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

Frequently asked questions

निफ्टी और बैंक निफ्टी किस स्तर पर बंद हुए?

निफ्टी 217 पॉइंट्स या 1.19% की बढ़त के साथ 18,484 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 346 पॉइंट्स या 0.8% ऊपर 43,075 पर बंद हुआ।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने कितने शेयरों का कारोबार किया?

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने कुल 1,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 240 करोड़ के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेसिस्टेंस स्तर क्या हैं?

निफ्टी को 18,400, 18,360 और 18,250 पर सपोर्ट है, जबकि 18,500 और 18,600 पर रेसिस्टेंस की उम्मीद की जा सकती है।

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min