Market
निफ्टी 18,600 से ऊपर, बैंक निफ्टी 44,000 के पास और PSU बैंक रॉकेट पर सवार – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी 110 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,608 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 237 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 43,946 पर बंद हुआ। निफ्टी PSU बैंक (+3.8%) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Key takeaways
- निफ्टी 110 पॉइंट्स या 0.60% की बढ़त के साथ 18,608 पर बंद हुआ।
- बैंक निफ्टी 237 पॉइंट्स या 0.54% की बढ़त के साथ 43,946 पर बंद हुआ।
- निफ्टी PSU बैंक (+3.8%) ने अच्छा प्रदर्शन किया।
- भारत का महंगाई डेटा 5.9% पर निकला, जो अनुमान से बेहतर और 6% से भी कम है।
निफ्टी 27 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,524 पर खुला। निफ्टी ने आज अच्छी मजबूती दिखाई, दिन के निचले स्तर से दिन के उच्चतम स्तर पर 120+ पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी 110 पॉइंट्स या 0.60% की बढ़त के साथ 18,608 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 84 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 43,793 पर की। इंडेक्स ने 44,000 से सिर्फ 17 पॉइंट्स नीचे 43,983 पर एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर हिट किया। बैंक निफ्टी 237 पॉइंट्स या 0.54% की बढ़त के साथ 43,946 पर बंद हुआ।
फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत कल के उच्चतम स्तर से की। इंडेक्स शुरुआती निचले स्तर से 90+ पॉइंट्स चला गया, लेकिन 19,430 रेजिस्टेंस को तोड़ नहीं सका। फिन निफ्टी 96 पॉइंट्स या 0.50% की बढ़त के साथ 19,409 पर बंद हुआ।
निफ्टी PSU बैंक (+3.8%) ने अच्छा प्रदर्शन किया। निफ्टी IT (+1.1%) भी चढ़ा, जबकि अन्य सभी इंडेक्स मिश्रित स्तर पर बंद हुए।
प्रमुख एशियाई बाजार मिलेजुले बंद हुए। यूरोपीय बाजार फ्लैट कारोबार कर रहे हैं।
मुख्य गतिविधियां -
IndusInd Bank (+2.3%) एक अच्छी रैली पर है, नए चढ़ाव बना रहा है।
Apollo Hospital (-1.3%) निफ्टी 50 टॉप लूज़र के रूप में बंद हुआ। स्टॉक हाल ही में 4625 रेजिस्टेंस से टूट गया है और अब वहां सपोर्ट ले रहा है।
निफ्टी IT स्टॉक - HCL Tech (+1.5%), Infosys (+1.6%), TCS (+1.4%) और TechM (+1.3%) आज हरे निशान में बंद हुए।
BSE (+3.3%) ने 148 दिनों में 1 करोड़ निवेशक जोड़े और 12 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।
निफ्टी PSU बैंक - Bank India(+3.8%), Maharashtra Bank (+10.4%), Central Bank (+17.3%), Indian Bank (+9.1%),IOB (+14.9%), PSB (+9.9%), UCO Bank (+20%) और Union Bank (+7%) बढ़त के साथ बंद हुए।
UCO Bank (+20%UC) के शेयर एक महीने से भी कम समय में दोगुने हो गए। आज शेयर में 71.7 लाख शेयरों का ब्लॉक ट्रेड हुआ।
Bandhan Bank (+1.9%) ने कहा कि, उसे फाइनेंशिअल ईयर 23 के लिए सरकारी योजना के तहत 916 करोड़ रुपये का क्लेम प्राप्त हुआ है।
रेलवे PSU स्टॉक- IRCON (+2.5%) RVNL (+2.6%) RITES (+3.8%) और IRFC (+1.2%) हरे निशान में बंद हुआ।
Dredging Corp(+3.1%) 770 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने के बाद आगे बढ़ा।
शेयर बायबैक पर विचार करने के लिए आज की बोर्ड मीटिंग से पहले Paytm (+2%) हरे निशान में बंद हुआ।
KEC International (4.3%) को अपने विभिन्न व्यवसायों में 1,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
Vedanta (+1.3%) ने भारतीय सेमीकंडक्टर निर्माण को विकसित करने के लिए 30 जापानी तकनीकी कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Tata Motors (+1%) ने कहा कि, वह जनवरी 2023 से कमर्शिअल व्हीकल की कीमतों में बढ़त करेगा।
SIAM के नवंबर डेटा के अनुसार, टोटल व्हीकल सेल 15.58 लाख यूनिट है, जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है और पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 28% बढ़कर 2.76 लाख यूनिट है।
आगे का अनुमान -
निफ्टी PSU बैंक अविश्वसनीय परफॉर्म कर रहे है, वे एक मल्टी -ईयर ब्रेकआउट दे रहे हैं और 2011 अप्रैल के स्तर पर पहुंच गए हैं।
निफ्टी 18,600 के ऊपर बंद हुआ, यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
बैंक निफ्टी 44,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। आइए देखें कि, यह वहां कैसे प्रतिक्रिया करता है। शॉर्ट टर्म के लिए हम 44,600 का टारगेट सेट कर सकते हैं।
हालांकि HDFCबैंक आज नीचे चला गया, यह अभी भी 1640 सपोर्ट से ऊपर कारोबार कर रहा है।
भारत का महंगाई डेटा कल 5.9% पर निकला, जो अनुमान से बेहतर और 6% से भी कम है। पिछले हफ्ते RBI ने कहा था कि, वे CPI को 6 फीसदी से नीचे लाएंगे और फिर धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे।
अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े आज शाम 7 बजे बाहर होंगे। इसके अलावा, हमारे पास कल फेड ब्याज दर का फैसला है।
भारत के रक्षा मंत्री ने कहा कि, भारतीय सेना ने 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों को हमारे क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया। और चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में किसी भी भारतीय जवान की जान नहीं गई और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
जर्मनी नवंबर CPI (YoY) 10% बनाम 10.4% पिछला बनाम अनुमान 10% निकला।
भारत की मुद्रास्फीति 6% से ऊपर चली गई और अब गिर रही है। क्या आपने अपने दैनिक जीवन में महंगाई का अनुभव किया? नीचे कमेंट सेक्शन में अपना अनुभव साझा करें।
Frequently asked questions
आज निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
निफ्टी 110 पॉइंट्स या 0.60% की बढ़त के साथ 18,608 पर बंद हुआ।
आज बैंक निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
बैंक निफ्टी 237 पॉइंट्स या 0.54% की बढ़त के साथ 43,946 पर बंद हुआ।
आज किस सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया?
निफ्टी PSU बैंक (+3.8%) ने अच्छा प्रदर्शन किया।
भारत का महंगाई डेटा कितना निकला?
भारत का महंगाई डेटा 5.9% पर निकला, जो अनुमान से बेहतर और 6% से भी कम है।
Written by
Rohit SatheesanRelated reads

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस
दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।
Find what’s wrong with your money.
Join 2.4M+ Indians spotting the leaks in their finances, and fixing them, on the marketfeed app.
Get the appJoin 2.4M+ Indians · Free · 2 min