Download the App

Market

सभी को नववर्ष की शुभकामनायें!! 2022 में निफ्टी 4.3% प्रॉफिट के साथ – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 68 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,259 पर खुला और 85 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 18,105 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 265 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 42,986 पर बंद हुआ।

By Rohit Satheesan2 min read
Happy New Year to All! Nifty Ends 2022 With 4.3% Gains - Post-Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 68 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,259 पर खुला और 85 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 18,105 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 149 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 42,401 पर की और 265 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 42,986 पर बंद हुआ।
  • फिन निफ्टी 109 पॉइंट्स या 0.57% की गिरावट के साथ 18,981 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी PSU बैंक (+1.5%) और निफ्टी रियल्टी (+0.95%) अच्छे बदलाव के साथ बंद हुए।
  • 28 साल में पहली बार लगातार 7 साल तक निफ्टी के पॉइंट्स में सालाना बढ़त हुई और इस साल निफ्टी 50 में 33 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी 68 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,259 पर खुला। सुबह से, इंडेक्स बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा था और लगभग 18,200 के स्तर पर कंसोलिडेट हुआ। दोपहर 3 बजे यह कुछ ही मिनटों में 110+ पॉइंट्स गिर गया और 18,130 सपोर्ट भी खो दिया। निफ्टी 85 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 18,105 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 149 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 42,401 पर की। सुबह ही इंडेक्स ने 43,300 का सपोर्ट गंवा दिया था। दोपहर 3 बजे की चाल के बाद, इंडेक्स 43,000 पर टूट गया और एक दिन के निचले स्तर 42,833 पर आ गया। बैंक निफ्टी 265 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 42,986 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 71 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 19,161 पर की। इंडेक्स ने ट्रैंगुलर पैटर्न बनाया और यह दोपहर 1 बजे के बाद टूट गया। फिन निफ्टी 109 पॉइंट्स या 0.57% की गिरावट के साथ 18,981 पर बंद हुआ।

निफ्टी PSU बैंक (+1.5%) और निफ्टी रियल्टी (+0.95%) अच्छे बदलाव के साथ बंद हुए।

प्रमुख एशियाई बाजार फ्लैट से हरे निशान पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

Bajaj Finserv (+2.3%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ। Bajaj Finance  (+0.99%) को भी फायदा हुआ।

SBI Life (-2.1%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

GICRE (+6.4%) और NIACL (+9%) ने अच्छी बढ़त हासिल की।

ICICI Bank (-1.9%),  HDFC (-1.4%), Bharti Airtel (-1.78%) और  ITC (-1.1%) भी टॉप लूजर वालों की सूची में शामिल हुए।

Kalpataru Power (+1.6%) को 1247 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला।

SSWL (+2.7%) ने 81.26 करोड़ रुपये का टर्म डेट चुकाया। 

आगे का अनुमान -

एक शानदार साल खत्म हो रहा है। 

28 साल में पहली बार लगातार 7 साल तक निफ्टी के पॉइंट्स में सालाना बढ़त हुई और इस साल निफ्टी 50 में 33 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी IT ने 2016 के बाद इस साल पहली बार निगेटिव रिटर्न दिया है।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स इस साल लगभग 12% गिर गया, और ये 6 साल में सबसे बड़ी गिरावट थी।

बाजार में आज की गिरावट के बाद भी हम कह सकते हैं कि, बाजार अच्छी तरह बंद हुआ है। क्योंकि निफ्टी (18,130), बैंक निफ्टी (43,330) और फिन निफ्टी (19,200) अपने अहम स्तरों से ज्यादा दूर नहीं हैं।

आपका साल 2022 कैसा रहा? और आपने इस साल क्या नया सीखा? नीचे कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव, सीख और विश्लेषण हमारे साथ साझा करें।

✨✨Happy New Year All!✨✨

Frequently asked questions

आज निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 85 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 18,105 पर बंद हुआ।

आज बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 265 पॉइंट्स या 0.61% की गिरावट के साथ 42,986 पर बंद हुआ।

आज फिन निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

फिन निफ्टी 109 पॉइंट्स या 0.57% की गिरावट के साथ 18,981 पर बंद हुआ।

कौन से निफ्टी इंडेक्स अच्छे बदलाव के साथ बंद हुए?

निफ्टी PSU बैंक (+1.5%) और निफ्टी रियल्टी (+0.95%) अच्छे बदलाव के साथ बंद हुए।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min