Download the App

Market

यूएस जीडीपी डेटा के आगे बाजार फ्लैट बंद। आयल स्टॉक में बढ़त!! - पोस्ट मार्केट रिपोर्ट

यूएस में बाजार के नकारात्मक बंद के बाद निफ्टी दिन के अंतराल में 15,757 पर खुला और 15,850 पर फ्लैट बंद हुआ। बैंक निफ्टी 168 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 33,642 पर बंद हुआ।

By Ajay Ajith3 min read
Markets Close Flat ahead of U.S. GDP Data. Oil Stocks Moved Up - Post Market Report
On this page

Key takeaways

  • निफ्टी 18 अंक या 0.11% ऊपर चढ़कर 15,850 पर फ्लैट बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 168 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 33,642 पर बंद हुआ।
  • कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के साथ ONGC (+5.5%) और रिलायंस (+1.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हुए, साथ ही OIL (+6.9%), BPCL(+1.4%), Chennai Petro (+8.9%), Petronet LNG (+4.1%) भी बढ़े।
  • मूडीज ने टाटा स्टील (+1.2%) के आउटलुक को स्थिर से सकारात्मक में बदल दिया है, जिससे मेटल स्टॉक जैसे हिंडाल्को (+4.1%) और कोल इंडिया (+2.3%) में भी तेजी आई।
  • भारत में 1 जुलाई से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के कारण पेपर स्टॉक जैसे जेके पेपर (+6%) और रुचिरा पेपर (+11.5%) में तेजी आई।
  • Zomato (-8.4%) ब्लिंकिट डील के बाद दो दिनों में लगभग 14% नीचे है, जबकि बंधन बैंक (-2.5%) असम बाढ़ से ऑपरेशन्स प्रभावित होने की आशंका से नीचे चला गया।

मार्केट का सारांश -

यूएस में बाजार के नकारात्मक बंद के बाद निफ्टी दिन के अंतराल में 15,757 पर खुला, इंडेक्स ने शुक्रवार के प्रतिरोध स्तर से 15,700 के करीब सपोर्ट लिया और फिर 17,810 को तोड़ने के लिए कई बार कोशिश की। प्रतिरोध को तोड़ने के बाद निफ्टी 18 अंक या 0.11% ऊपर चढ़कर 15,850 पर फ्लैट बंद हुआ

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 33,578 से की और अधिकांश दिन 33,500-700 के स्तर के बीच चला गया। कई कोशिशों के बाद भी इंडेक्स 35,700 के प्रतिरोध स्तर को कल के निचले स्तर के करीब नहीं तोड़ सका। बैंक निफ्टी 168 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ दिन के 33,642 पर बंद हुआ

निफ्टी ऑटो (+1.2%) और निफ्टी मेटल (+1.6%) ख़ास बदलावों के साथ बंद हुए।

ताइवान को छोड़कर प्रमुख एशियाई बाजार (-0.70%) आज हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार अभी लगभग 1% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के साथ ONGC (+5.5%) और रिलायंस (+1.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हुए।

OIL (+6.9%), BPCL(+1.4%), Chennai Petro (+8.9%), Petronet LNG (+4.1%) भी बढ़े।

एशियन पेंट (-3.3%) और बर्जर पेंट्स (-2.9%) नीचे चले गए।

मूडीज ने टाटा स्टील (+1.2%) के आउटलुक को स्थिर से सकारात्मक में बदल दिया है।

मेटल स्टॉक हिंडाल्को (+4.1%), कोल इंडिया (+2.3%), हिंद कॉपर (+3.3%), हिंद जिंक (+2%), जिंदल स्टील (+3.2%), नेशनल एल्युमीनियम (+3.2%) और वेदांत (+3%) भी ऊपर चला गया।

स्कॉर्पियो-N  नामक एक नए कार के मॉडल का अनावरण करने के बाद M&M(+2.7%) बढ़ गया।

माइंडट्री (+2.3%) दो हफ्ते बाद 3,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बंधन बैंक (-2.5%) इस डर के साथ नीचे चला गया, कि असम बाढ़ से उनके ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते है।

ब्लिंकिट डील(Blinkit deal) के बाद दो दिनों में Zomato (-8.4%) लगभग 14% नीचे है।

भारत इस शुक्रवार, 1 जुलाई से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाएगा। इसके साथ पेपर स्टॉक - जेके पेपर (+6%), रुचिरा पेपर (+11.5%), वेस्ट कोस्ट पेपर (+2.7%), सहायी पेपर (+3.4%), स्टार पेपर (+3.8%) और ओरिएंट पेपर (+4.3%) में तेजी आई।

नेटवर्क18 (+7.8%) और टीवी ब्रॉडकास्ट (+4.6%) बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि ZEEL (-2.1%) नीचे चला गया।

आगे का अनुमान -

बाजार गिरावट के साथ खुले और बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। महीना खत्म होने से पहले, कल एक बहुत ही दिलचस्प ट्रेडिंग दिन!

कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में तेजी से संबंधित शेयरों में कुछ अस्थिरता पैदा हो रही है। उदाहरण के लिए, अगर रिलायंस ने 24 अंकों का योगदान नहीं किया होता तो निफ्टी आज लाल रंग में बंद होता!

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर शेयर बाजार सहभागियों को भी नकारात्मक संकेत दे रहा है। आज रात हमारे पास यू.एस. से Q1 जीडीपी डेटा भी है, जो 2020 के बाद लाल रंग में गिर सकता है।

आज रात कमोडिटी की कीमतों और यू.एस. बाजारों पर नजर रखें।

क्या आप रातों-रात कोई पोजीशन लें रहे हैं? हमें  मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में बताएं।

मिलते है YouTube पर, शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

Frequently asked questions

आज निफ्टी और बैंक निफ्टी कैसे बंद हुए?

निफ्टी 18 अंक या 0.11% ऊपर चढ़कर 15,850 पर फ्लैट बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 168 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 33,642 पर बंद हुआ।

कौन से स्टॉक निफ्टी 50 के टॉप गेनर में शामिल थे?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के साथ ONGC (+5.5%) और रिलायंस (+1.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हुए।

सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का किस सेक्टर पर असर पड़ा?

सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कारण पेपर स्टॉक जैसे जेके पेपर (+6%), रुचिरा पेपर (+11.5%), वेस्ट कोस्ट पेपर (+2.7%), सहायी पेपर (+3.4%), स्टार पेपर (+3.8%) और ओरिएंट पेपर (+4.3%) में तेजी आई।

Written by

Ajay Ajith

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min