Market
बाजार में भारी गैप-अप ओपनिंग। मिला ब्रेकआउट का संकेत! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी 260 पॉइंट्स के भारी गैप-अप के साथ 17,147 पर खुला और 2.2% की तेजी के साथ 17,274 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 670 अंक के गैप-अप के साथ 38,700 पर खुला और 2.8% की तेजी के साथ 39,110 पर बंद हुआ।

Key takeaways
- निफ्टी 260 पॉइंट्स के भारी गैप-अप के साथ 17,147 पर खुला और 2.2% की तेजी के साथ 17,274 पर बंद हुआ।
- बैंक निफ्टी 670 अंक के गैप-अप के साथ 38,700 पर खुला और 2.8% की तेजी के साथ 39,110 पर बंद हुआ।
- सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी बैंक (+2.8%), निफ्टी ऑटो (+2%), निफ्टी फिनसर्व (+2.7%), निफ्टी आईटी (+2.8%), निफ्टी मीडिया (+2.7%), निफ्टी मेटल (+3.1%), निफ्टी रियल्टी (+2.2%) और निफ्टी PSU बैंक (+2.9%) में 2% से अधिक की बढ़त हुई।
- IndusInd Bank (+5.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ, जबकि Power Grid (-1%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।
- बाजार तकनीकी रूप से तेजी के संकेत दे रहा है, निफ्टी ने 50-डे EMA को लगभग तोड़ दिया है और बैंक निफ्टी ने 50-डे EMA को तोड़ दिया है।
निफ्टी 260 पॉइंट्स के भारी गैप-अप के साथ 17,147 पर खुला। धीमी गति के साथ इंडेक्स में बहुत अच्छी बढ़त हुई और भारी गैप-अप ओपनिंग को बनाए रखा। 17,180, 17,200 और 17,220 ने दिन के लिए प्रमुख स्तरों के रूप में काम किया और इसने 17,280 से नीचे के गैप को भर दिया है। निफ्टी 386 पॉइंट्स या 2.2% की तेजी के साथ 17,274 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 670 अंक के गैप-अप के साथ 38,700 पर की। ओपनिंग के बाद केवल 10 मिनट में यह 450 पॉइंट्स उछल गया, लेकिन 39,000 से ऊपर ट्रेड करने के लिए संघर्ष किया। इसने सेकंड हाफ में 39,000 रेजिस्टेंस को तोड़ा और इसके ऊपर कंसोलिडेट हुआ। बैंक निफ्टी 1080 पॉइंट्स या 2.8% की तेजी के साथ 39,110 पर बंद हुआ।
सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक (+2.8%), निफ्टी ऑटो (+2%), निफ्टी फिनसर्व (+2.7%), निफ्टी आईटी (+2.8%), निफ्टी मीडिया (+2.7%), निफ्टी मेटल (+3.1%), निफ्टी रियल्टी (+2.2%) और निफ्टी PSU बैंक (+2.9%) में 2% से अधिक की बढ़त हुई। कल का आउटपरफॉर्मर निफ्टी फार्मा (+0.87%) पिछले दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ।
प्रमुख एशियाई बाजार 2% लाल निशान में बंद हुए। चीन और हांगकांग के बाजार आज बंद हैं। यूरोपीय बाजार अब 2-3% हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
प्रमुख गतिविधियां -
पांच क्वार्टर्स में सबसे अच्छी जमा बढ़त दर्ज करने के बाद IndusInd Bank (+5.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।
Power Grid (-1%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।
M&M Fin (+11.4%) सेकंड क्वार्टर में संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार पर उछल गया।
अन्य NBFC - Bajaj Finserv (+3.3%), Bajaj Finance (+4.4%), IBul HousingFin (+6%), Chola Fin (+5.4%), L&T Finance (+6.4%) और IDFC (+6.4%) भी बढ़ा।
बैंक निफ्टी स्टॉक- Federal Bank (+3.9%), Bank of Baroda (+4.4%), HDFC Bank (+2.8%), ICICI Bank (+2.2%), IDFC First Bank (+7.8%), Kotak Bank (+2.1%) और SBIN (+2.4%) ने बढ़त दिखाई।
HDFC Bank (+2.8%) जमाकर्ताओं में पिछले साल की तुलना में सितंबर के क्वार्टर में 19% की बढ़त हुई।
Yes Bank (+5.1%) ने भी अपने Q2 बिज़नेस अपडेट की सूचना दी।
पिछले वर्ष की तुलना में सितंबर के दौरान भारत के कुल कोयला उत्पादन में 12.01% की बढ़त के साथ Coal India (+3.8%) बढ़ गया।
Angel One (+12.3%) ने अच्छी बढ़त हासिल की और सितंबर के लिए कुल औसत के डेली कारोबार में 116.4% (सालाना ) बढ़ा।
Easy Trip Planners(+6.8%) शेयरों के बोनस और सब-डिवीजन पर विचार करने की योजना पर आगे बढ़े।
आगे का अनुमान -
आज बाजार में निचे दिए कारणों से तेज़ी दिखीं -
- कल मीडिया ने बताया, कि संयुक्त राष्ट्र ने केंद्रीय बैंकों को तेजी से दरों में बढ़ोतरी के बारे में चेतावनी दी है।
- अमेरिकी बाजार 2% की तेजी के साथ बंद हुए।
- अन्य ग्लोबल मार्केट में तेजी।
- निफ्टी ने कल 200-दिवसीय EMA से सपोर्ट लिया।
- कल की कैंडल शुक्रवार की मजबूत हरी कैंडल के भीतर थी।
- फाइनेंशियल कंपनियों से मजबूत Q2 बिज़नेस अपडेट।
आज निफ्टी ने 50-डे EMA को लगभग तोड़ दिया है, जो एक अत्यधिक तेजी का संकेत है (200-डे EMA से वापस उछाल)। साथ ही इसने बड़े अंतर को बनाए रखा है और हमने कोई बड़ी मुनाफावसूली नहीं देखी। इस रिकवरी को जारी रखने के लिए निफ्टी को 17,400 को तोड़ना होगा।
बैंक निफ्टी आज शानदार बंद हुआ। इसने 50-डे EMA को तोड़ दिया है और 39,000 से ऊपर कंसोलिडेट किया है। हम ब्रेकआउट की पुष्टि कर सकते हैं, यदि घंटे कैंडल पर 39,550 टूट जाता है।
फिननिफ्टी 17,735 रेजिस्टेंस और 50-डे EMA से ऊपर बंद हुआ है।
हमने पहले कई क्षेत्रों में तेजी देखी है, लेकिन 2% से अधिक की बढ़त वाले ज़्यादातर इंडेक्स सामान्य नहीं हैं और यह एक FII की गतिविधि हो सकती है।
रिलायंस को आगे बढ़ने के लिए 2418-2427 के रेजिस्टेंस को तोड़ने की जरूरत है।
HDFC Bank ने 50 और 200 डे के EMA रेजिस्टेंस को तोड़ा है।
बाजार तकनीकी रूप से तेजी के संकेत दे रहा है। लेकिन कल हमारा बाजार बंद रहेगा। और हमें यकीन नहीं है कि यू.एस. फेड दरों में बढ़त की चेतावनी का कैसे जवाब देता है।
क्या आपके दिमाग में ऐसा कोई बिज़नेस सेक्टर है, जो अगले दशक में खूब बढ़ेगा? जैसे की - लोजिस्टिक्स। आप अपने जवाब कमेंट सेक्शन में ज़रूर शेयर करें।
Frequently asked questions
निफ्टी कितने पॉइंट्स के गैप-अप के साथ खुला?
निफ्टी 260 पॉइंट्स के भारी गैप-अप के साथ 17,147 पर खुला।
बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स के गैप-अप के साथ खुला?
बैंक निफ्टी 670 अंक के गैप-अप के साथ 38,700 पर खुला।
आज निफ्टी 50 टॉप गेनर कौन था?
आज IndusInd Bank (+5.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।
आज निफ्टी 50 टॉप लूजर कौन था?
आज Power Grid (-1%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।
Written by
Rohit SatheesanRelated reads

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस
दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस
निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।
Find what’s wrong with your money.
Join 2.4M+ Indians spotting the leaks in their finances, and fixing them, on the marketfeed app.
Get the appJoin 2.4M+ Indians · Free · 2 min