Download the App

Market

बाजार सुस्त। आज फेड ब्याज दर के फैसले की घोषणा  – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी और बैंक निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि फिन निफ्टी भी हरे निशान में रहा। आज फेड ब्याज दर के फैसले की घोषणा करेगा, जिसका बाजार पर असर दिख सकता है।

By Rohit Satheesan3 min read
Market Not reacting to Good Numbers. Fed Decision Today - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 52 पॉइंट्स या 0.28% की बढ़त के साथ 18,660 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 102 पॉइंट्स या 0.23% की बढ़त के साथ 44,049 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी FMCG को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए।
  • आज फेड ब्याज दर के फैसले की घोषणा करेगा।
  • भारत का नवंबर होलसेल प्राइज 5.85% के 21 महीने के निचले स्तर पर आ गया।

निफ्टी 63 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,671 पर खुला। 18,700 का स्तर आज एक रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा था। इंडेक्स स्थिर नहीं था और एक तंग सीमा के भीतर चल रहा था। निफ्टी 52 पॉइंट्स या 0.28% की बढ़त के साथ 18,660 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 132 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 44,078 पर की। शुरूआत 44,000 पॉइंट्स से ऊपर थी और 44,151 पर एक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी 102 पॉइंट्स या 0.23% की बढ़त के साथ 44,049 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 56 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 19,465 पर की। इंडेक्स ने 19,500 को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन दूसरे हाफ में बढ़त दी। फिन निफ्टी 56 पॉइंट्स या 0.29% की बढ़त के साथ 19,466 पर बंद हुआ।

निफ्टी FMCG(-0.43%) को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए। निफ्टी IT (+1.1%), निफ्टी मीडिया (+1%), निफ्टी मेटल (+1.2%) और निफ्टी रियल्टी (+1.4%) में आज सबसे ज्यादा बढ़त रही।

प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

Colpal (-4.3%), Nestle (-1.5%), Dabur (-1.1%) और HUL (-0.95%) की अगुवाई में निफ्टी FMCG स्टॉक नीचे चले गए।

लिस्टिंग के छह साल बाद Varun Beverages (+1.1%) छठी सबसे बड़ी FMCG फर्म बन गई। पिछले एक साल में इस शेयर ने 150% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

निफ्टी मेटल स्टॉक- Hindalco (+2.4%), Hind Copper (+2.9%), JSW Steel (+1.8%), Jindal Seel (+1.5%), SAIL (+1.1%) और Tata Steel (+1.6%)  हरे रंग में बंद हुए।

Yes Bank(-7.7%) मॉर्गन स्टेनली द्वारा 20 रुपये के प्राइज टारगेट के साथ स्टॉक को अंडरवेट के रूप में रेट करने के बाद नीचे चला गया।

HG Infra(+6.3%) ने NHAI से 997.11 करोड़ रुपये की एक परियोजना हासिल की। 

NBCC (+3.1%) ने नवंबर, 2022 में कुल 300.41 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया। 

आगे का अनुमान -

कल अमेरिकी बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले थे, लेकिन बढ़त को रोक नहीं सके।

लोकल और ग्लोबल संकेत बहुत मजबूत और पॉजिटिव हैं- मुद्रास्फीति में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ब्याज दरों में बढ़त नहीं। लेकिन हम ज्यादा तेजी नहीं देख रहे हैं। इसका एक कारण यह है, कि बाजार पहले से ही उच्च स्तर पर है और ये आंकड़े पहले से अपेक्षित थे।

बैंक निफ्टी लगातार नई ऊंचाई छू रहा है और यह एक नॉन-इवेंट बन गया।

फेड आज ब्याज दर के फैसले की घोषणा करेगा और देखते हैं कि क्या, यह बाजार में गति दे  सकता है।

भारत के वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकार 2025/26 तक राजकोषीय घाटे को उचित स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत नवंबर होलसेल प्राइज (सालाना) पिछले 8.39% बनाम 6.3% के अनुमान के मुकाबले 5.85% के 21 महीने के निचले स्तर पर आ गया।

ब्रिटेन की मुद्रास्फीति की दर नवंबर (सालाना) 10.7% बनाम 11.1% पिछले बनाम 10.9% के अनुमान पर निकली।

चीन ने प्रमुख आर्थिक नीति बैठक को स्थगित नहीं करने का फैसला किया। इसकी आंतरिक इकॉनोमिक वर्क कॉन्फरन्स गुरुवार से शुरू होगी।

क्या आप इस हफ्ते की क्लोजिंग के लिए पोज़िशनल ट्रेड कर रहे हैं? नीचे कमेंट सेक्शन में अपना में अपने जवाब साझा करें।

Frequently asked questions

आज निफ्टी कितने अंक बढ़कर बंद हुआ?

निफ्टी 52 पॉइंट्स या 0.28% की बढ़त के साथ 18,660 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी कितने अंक बढ़कर बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 102 पॉइंट्स या 0.23% की बढ़त के साथ 44,049 पर बंद हुआ।

आज कौन से इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए?

निफ्टी FMCG को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए, जिसमें निफ्टी IT, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त रही।

भारत का नवंबर होलसेल प्राइज कितना रहा?

भारत का नवंबर होलसेल प्राइज (सालाना) 5.85% के 21 महीने के निचले स्तर पर आ गया।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min