Download the App

Market

बादलों से घिरा बाजार! Adani Ent की हुई चौंकाने वाली एंट्री! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 207 पॉइंट्स या 1.21% की गिरावट के साथ 16,887 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 602 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 38,029 पर बंद हुआ। Adani Ent ने निफ्टी 50 में प्रवेश के बाद भारी बिकवाली देखी और टॉप लूजर रहा।

By Rohit Satheesan3 min read
Market Gets Cloudy. Shocking Entry for Adani Ent! - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 207 पॉइंट्स या 1.21% की गिरावट के साथ 16,887 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 602 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 38,029 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी फार्मा (+1.1%) को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
  • ONGC (+4.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुई, जबकि Adani Ent (-8.4%) निफ्टी 50 टॉप लूजर रहा।
  • फार्मा शेयरों ने अच्छी ब्रोकरेज रिपोर्ट और बेहतर बिक्री की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

निफ्टी 7 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 17,102 पर खुला। इंडेक्स ने दोपहर 1:30 बजे तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। यह 17,000 के स्तर के आसपास ऊपर और नीचे करता रहा। दोपहर 2 बजे के बाद निफ्टी में काफी गिरावट आई और अंत में 207 पॉइंट्स या 1.21% की गिरावट के साथ 16,887 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 187अंक के गैप-डाउन के साथ 38,444 पर की। बीच में कई कंसोलिडेशन के साथ इंडेक्स धीरे-धीरे नीचे चला गया। अंत में 38,000 टूट गया, लेकिन 37,963 से सपोर्ट प्राप्त हुआ। बैंक निफ्टी 602 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 38,029 पर बंद हुआ।

निफ्टी फार्मा (+1.1%) को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक (-1.5%), निफ्टी ऑटो (-2%), निफ्टी FMCG(-2%), निफ्टी मेटल (-3%) और निफ्टी PSU बैंक (-2.6%) सबसे ज्यादा गिरे।

जापान को छोड़कर प्रमुख एशियाई बाजार (+1%) लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार अब 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

तेल की खोज करने वाली कंपनी ONGC (+4.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुई, क्योंकि सरकार ने घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़त की थी। OIL (+3.3%) के शेयरों में भी तेजी आई।

इसी वजह से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां- IGL (-2.7%) और MGL (-3.6%) नीचे चली गईं।

Adani Ent (-8.4%) ने आज निफ्टी 50 श्रेणी में प्रवेश करने के बाद भारी बिकवाली देखी और निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

अन्य अदानी स्टॉक - Adani Ports (-4.2%), Adani Green (-8.2%), AWL (-5%-LC), Adani Power (-5%)-LC), Adani Trans (-5%) और ATGL (-7.1%) में भी भारी गिरावट आई।

ऑटो कंपनियां - Eicher Motors (-5.6%), Maruti (-3.1%), Ashok Leyland (-1.5%), M&M (-1.3%), TVS Motorts (-3.5%) और Tata Motors (-1.7%) सितंबर बिक्री संख्या की रिपोर्ट करने के बाद गिरे।

निफ्टी FMCG स्टॉक - Tata Consumer (-3.1%), HUL (-2.7%) और ITC (-2.3%) लाल निशान में बंद हुए।

सीमेंट से संबंधित स्टॉक - India Cements (-5.7%), Ambuja Cements (-5.2%), ACC (-4.7%), JK Cement (-2.9%), JK Lakshmi (-2.9%) और Grasim (-2.2%) नुकसान के साथ बंद हुए।

अच्छी ब्रोकरेज रिपोर्ट और अमेरिका और भारत में बेहतर बिक्री की उम्मीद से फार्मा शेयरों ने आज फिर से बेहतर प्रदर्शन किया।  Auro Pharma (+4.8%), Cipla (+1.4%), Dr Reddy (+1.9%), Glenmark (+3.1%), Lupin (+6.2%) और Zydus Life (+5.8%) आज मजबूत हुए।

Nykaa (+2.5%) ने प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर के लिए 5 शेयर बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

MCX (+2.3%) में 63 Moons के साथ तकनीकी सहायता के लिए एक और 3 महीने के लिए समझौते का विस्तार करने के बाद बढ़ा।

होटल स्टॉक - Ind Hotel (+1.5%), Chalet Hotels (+3.8%), EI Hotel (+4.6%), Lemon tree (+1%) और Orient Hotels (+6.8%) त्योहारी सीजन की उम्मीदों पर बढ़े।

आगे का अनुमान -

बादल छाए रहेंगे बाजार!

आज निफ्टी फ्लैट और बैंक निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला। लेकिन, कल का बाजार हमारे लिए निचे दिए कारणों से अस्पष्ट है।

  • बाजार ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ‘वृद्धि पर बेचने’ (sell on rise) के दबाव से विफल हो जाता है।
  • निफ्टी FMCG में भारी गिरावट आई, जो असामान्य है।
  • निफ्टी IT में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
  • बैंक निफ्टी 38,000 टूटा, लेकिन औसत बंद इसके ऊपर है।
  • HDFC बैंक और HDFC ने सुबह 11 बजे के बाद ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी गिरावट नहीं हुई।

आने वाले दिनों के लिए प्रमुख स्तर हैं,

निफ्टी- 17,180, 17,120, 17,040, 17k, 16,980, 16,940 ऊपर की तरफ। सपोर्ट के रूप में 16,820 और 16,740।

बैंक निफ्टी- 38,400, 38,700, 38,850 और 39,000 रेजिस्टेंस के रूप में। गिरावट में 37,830, 37,550 और 37,380 के स्तर पर है।

Fin निफ्टी- 17,400 ऊपरी स्तर पर प्रमुख स्तर के रूप में। 17,200, 17,110 को सपोर्ट के तौर पर देखा जाएगा।

भारत सितंबर  S&P ग्लोबल इंडिया PMI मैन्युफैक्चरिंग 55.1 बनाम 56.2 पिछले पर रिपोर्ट किया गया था।

यूरोज़ोन सितंबर मैन्युफैक्चरिंग PMI 48.5 के अनुमान के मुकाबले 48.4 पर पोस्ट किया गया था।

क्या आपको ऐसा लगता है, कि जैसे ही हम इस वित्तीय वर्ष के सेकंड हाफ में प्रवेश कर रहे हैं, बाजार में उच्च स्तरीय संस्थागत गतिविधियां हो रही हैं? कमेंट सेक्शन  में अपने विचार साझा करें।

Frequently asked questions

निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 207 पॉइंट्स या 1.21% की गिरावट के साथ 16,887 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 602 पॉइंट्स या 1.56% की गिरावट के साथ 38,029 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी 50 में टॉप गेनर कौन रहा?

तेल की खोज करने वाली कंपनी ONGC (+4.4%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुई।

आज निफ्टी 50 में टॉप लूजर कौन रहा?

Adani Ent (-8.4%) निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min