Download the App

Market

हफ्ते के अंत में बाजार मजबूत। बैंक निफ्टी ने जीत का सिलसिला रखा जारी! – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 60 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,752 पर खुला और 18,696 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने लगातार 9 हफ्ते की तेजी जारी रखी।

By Rohit Satheesan2 min read
Market Ends The Week Strong. BNF Continues Winning Streak! - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 60 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,752 पर खुला और 116 पॉइंट्स या 0.29% की गिरावट के साथ 18,696 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 283 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 42,97 पर की और 156 पॉइंट्स या 0.36% की गिरावट के साथ 43,103 पर बंद हुआ।
  • फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 19,232 पर 136 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ की और 119 पॉइंट्स या 0.62% की गिरावट के साथ 19,249 पर बंद हुआ।
  • MOIL में बढ़ोतरी हुई क्योंकि अक्टूबर की तुलना में नवंबर में कंपनी के मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में 60% और बिक्री में 82% की बढ़त हुई।
  • Paytm 7.1% ऊपर चला गया क्योंकि कंपनी ने 23 सितंबर तक मजबूत बढ़त का अनुमान लगाया था।

निफ्टी 60 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,752 पर खुला। पहले हाफ में छोटे प्रॉफिट बुकिंग हुए और इंडेक्स को 18,640 के स्तर पर सहारा मिला। निफ्टी 116 पॉइंट्स या 0.29% की गिरावट के साथ 18,696 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 283 पॉइंट्स के  गैप-डाउन के साथ 42,97 पर की। इंडेक्स ने 43,000 के तत्काल सपोर्ट और 42,930 के मजबूत सपोर्ट के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार किया। बैंक निफ्टी 156 पॉइंट्स क या 0.36% की गिरावट के साथ 43,103 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 19,232 पर 136 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ की। 19200 के शानदार सपोर्ट के साथ, फिन निफ्टी 119 पॉइंट्स या 0.62% की गिरावट के साथ 19,249 पर बंद हुआ।

निफ्टी ऑटो (-1.1%), निफ्टी मीडिया (+1.2%) और निफ्टी रियल्टी (+0.94%) आज सबसे ज्यादा बदलाव के साथ बंद हुए।

प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार फ्लैट हरे रंग पर कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां -

Apollo Hospital (+2%) ने रिट्रेसमेंट के बाद फिर से बढ़ना शुरू किया।

Eicher Motors (-3.1%), M&M (-2.2%), Hero MotoCorp (-1.7%), Maruti (-1.6%) और Bajaj Auto (-1.3%)  ने नवंबर बिक्री डेटा पोस्ट करने के बाद निफ्टी 50 टॉप लूजर्स सूची में शामिल हुए। 

Maruti (-1.5%) ने कहा कि, वे सभी मॉडलों की कीमतें जनवरी 2023 से बढ़ाने की योजना बना रही हैं। 

UBL (+2.1%) बीयर की कीमतें बढ़ाने की Heineken’s की योजनाओं पर आगे बढ़ा।

भारत का 1 अक्टूबर- 30 नवंबर का चीनी उत्पादन 4.8m टन बनाम 4.7m टन (सालाना) दर्ज किया गया था।

Balramchini (+1.7%), Eid Parry (+1.1%), Renuka Sugar (+4%), Dwarikesh Sugar (+2.7%) और Dalmia Sugar (+3.%) में आज बढ़त रही।

Bajaj Hindusthan Sugar (+20%-UC)  ने सितंबर 2022 तक सभी ऋणदाताओं को बकाया ऋण किस्तों का भुगतान करने के बाद तेजी से बढ़त दिखाई।

अक्टूबर की तुलना में नवंबर में कंपनी के मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में 60% और बिक्री में 82% की बढ़त के बाद MOIL (+41%) में बढ़ोतरी हुई।

Amara Raja (+1.1%) ने कहा कि वे हैदराबाद में लिथियम आयन गीगा यूनिट स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

Paytm (+7.1%) ऊपर चला गया क्योंकि, कंपनी ने 23 सितंबर तक मजबूत बढ़त का अनुमान लगाया था। 

आगे का अनुमान -

ग्लोबल बाजार में कुछ कमजोरी दिख रही है और हम प्रॉफिट बुकिंग भी देख रहे हैं।

अगर हम 17,900 से ऊपर रहने में सक्षम हुए तो हम मजबूत प्रॉफिट बुकिंग देख सकते हैं।

बैंक निफ्टी में लगातार 9 हफ्ते की तेजी!!

हम निफ्टी IT में 30,000  के स्तर पर एक छोटे से रिट्रेसमेंट की उम्मीद कर सकते हैं। निफ्टी IT और Infy को क्रमश: 31,250 और 1690 के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है।

रिलायंस मजबूत है, 2750 और 2660 के स्तर पर नजर रखनी चाहिए।

अगले हफ्ते के इवेंट कैलेंडर के लिए मार्केटफीड ऐप (रविवार को) के सिग्नल टैब की जांच करें।

आपकी ट्रेडिंग शैली कौन सी है, स्विंग, ऑप्शंस, क्रिप्टो या कुछ और? आप इसे क्यों चुनते हैं? इस पर आप जवाब  हमारे साथ कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें।

Frequently asked questions

निफ्टी कितने पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ खुला?

निफ्टी 60 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,752 पर खुला।

बैंक निफ्टी कितने पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ खुला?

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 283 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 42,97 पर की।

नवंबर में MOIL के मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में कितनी बढ़त हुई?

नवंबर में MOIL के मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में 60% की बढ़त हुई।

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min