marketfeedmarketfeed.
Estimate EMIHow it WorksFAQ
Download the App
  1. Blog/
  2. Market/
  3. Dow में जबरदस्त हलचल। निफ्टी गैप-अप के लिए तैयार! - आज का शेयर मार्केट

Market

Dow में जबरदस्त हलचल। निफ्टी गैप-अप के लिए तैयार! - आज का शेयर मार्केट

इंफोसिस ने सितंबर तिमाही में 11% की बढ़त दर्ज की और 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक की घोषणा की। अमेरिकी बाजार कल जबरदस्त हलचल के साथ 2.8% हरे रंग में बंद हुआ था।

By Amal M PrashanthPublished 14 Oct 2022Updated 23 Jul 20264 min read
Insane Movement in DOW; NIFTY Ready for a Gap-up - Pre Market Analysis

Key takeaways

  • •इंफोसिस ने सितंबर क्वार्टर के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 6,021 करोड़ रुपये के साथ 11% की बढ़त दर्ज की और 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक की घोषणा की।
  • •माइंडट्री ने सितंबर क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 27.5% के साथ 508.7 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की।
  • •निफ्टी 17,104 के गैप-अप के साथ खुला और पहले हाफ में गिरावट रही, अंत में 495 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 17,014 पर बंद हुआ।
  • •अमेरिकी बाजार कल जबरदस्त हलचल के साथ 2.8% हरे रंग में बंद हुआ था, जबकि यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही और एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
  • •यूएस CPI अपेक्षित 8.1% से थोड़ा अधिक निकला, पिछला आंकड़ा 8.3% था और अभी का आंकड़ा 8.2% है, कोर CPI 6.6% है, जो 40 साल का उच्च स्तर है।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स -

इंफोसिस (Infosys) ने सितंबर क्वार्टर के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 6,021 करोड़ रुपये के साथ 11% की बढ़त दर्ज की और 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक की घोषणा की। इंफोसिस के बोर्ड ने प्रति शेयर 16.50 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

भेल (BHEL) ने देश में कोयला गैसीफिकेशन आधारित प्लांट स्थापित करने के लिए कोल इंडिया और NLC इंडिया के साथ एक समझौता किया है। समझौते के तहत भेल और CIL (कोल इंडिया) संयुक्त रूप से कोयला गैसीफिकेशन आधारित प्लांट स्थापित करेंगे। इसके अलावा NLCIL लिग्नाइट आधारित गैसीफिकेशन पायलट प्लांट स्थापित करेगी।

माइंडट्री (MindTree) ने सितंबर क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 27.5% के साथ 508.7 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की। क्रमिक रूप से देखा जाए, तो नेट प्रॉफिट जून क्वार्टर के मुकाबले करीब 8% ज्यादा था। Q2 रेवेन्यू लगभग 3,400.4 करोड़ रुपये पर आया, जो पिछले क्वार्टर की तुलना में 8.9% और सालाना आधार पर 31.5% बढ़ा।

बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने कहा, कि वह 2025 तक सिक्योर्ड लोन में निवेश को बढ़ाकर 70% तक अपने एसेट बेस में विविधता लाएगा। बैंक अपनी भौगोलिक उपस्थिति में भी विविधता लाएगा।

MTNL ने कहा, कि उसके शेयरधारकों ने निजी प्लेसमेंट के आधार पर सरकार द्वारा गारंटीकृत लोन बांड के माध्यम से 17,571 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार फर्म के शेयरधारकों ने भी बोर्ड की 35,000 करोड़ रुपये तक उधार लेने की पावर बढ़ा दी है।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी 17,104 के गैप-अप के साथ खुला और पहले हाफ में गिरावट रही। उछाल बिक गया और इसमें 1.30 बजे 17,080 की चाल भी शामिल है। निफ्टी में आखिरी घंटे में बिकवाली हुई और 495 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 17,014 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 39,018 के गैप-डाउन के साथ खुला और इसमें भारी गिरावट आई। 38,500 भी टूटा और इंडेक्स अंत में 495 पॉइंट्स या 1.26% की गिरावट के साथ 38,624 पर बंद हुआ।

IT 0.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार कल जबरदस्त हलचल के साथ 2.8% हरे रंग में बंद हुआ था। यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। NIKKEI हरे रंग में 3% से अधिक कारोबार कर रहा है।

यूएस फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स उच्च कारोबार कर रहे हैं।

SGX NIFTY 17,310 पर कारोबार कर रहा है, जो एक बड़े गैप-अप ओपनिंग का संकेत दे रहा है।

निफ्टी को 17,140, 17,085 और 17,000 पर सपोर्ट है। हम 17,300, 17,430 और 17,500 पर रेजिस्टेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी को 38,500, 38,150 और 38,000 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 38,800, 39,000 और 39,200 पर हैं।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1,600 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट बिक्री की। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्सने 750 करोड़ के नेट शेयर खरीदे।

INDIA VIX 20.3 पर है।

यूएस CPI अपेक्षित 8.1% से थोड़ा अधिक निकला। पिछला आंकड़ा 8.3% था और अभी का आंकड़ा 8.2% है। कोर CPI 6.6% है, जो 40 साल का उच्च स्तर है। इसलिए, हम नवंबर में आक्रामक दर बढ़त की उम्मीद कर सकते हैं, 75 bps की बढ़ोतरी।

कल अमेरिकी बाजार की चाल जबरदस्त हलचल वाली थी। इंट्राडे लो से 5%+ अप-मूव था। आशा है, कि आपको Dow में 28,700 से संबंधित हमारी चर्चा याद होगी। यह 30 सितंबर के करीब है और एक बार जब महत्वपूर्ण सपोर्ट टूट जाता है, तो एक बड़ी गिरावट होती। इसलिए, खेल में सांडों के बने रहने के लिए स्तर की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण था।

पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी है और इसलिए, बहुत सारे शॉर्ट्स बन गए हैं। इन सभी शॉर्ट्स के पास बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप शॉर्ट कवरिंग हुई, जिससे अमेरिकी बाजार में और तेजी आई। ऐसी कोई पॉजिटिव खबर नहीं है, जो उलटफेर का कारण बने।

उम्मीद के मुताबिक जर्मनी CPI 10% सालाना  पर आया। यह उनके टॉलरेंस ज़ोन से कहीं अधिक है।

होलसेल महंगाई दर आज जारी होगी, लेकिन इसका असर शायद नहीं होगा।

इंफोसिस के नतीजे सालाना आधार पर 11% मुनाफा दर्ज करके अनुमानों के अनुरूप आए। HDFC बैंक कल अपने नतीजे घोषित करेगा।

देखते हैं, कि अमेरिकी बाजारों में उछाल से हमारे बाजारों में पाजिटिविटी आती है या नहीं। आज रात का Dow का बंद होना अहम होगा। आने वाले दिनों में लो के टूटने की संभावना है।

हम, नीचे की ओर 17,435 और नीचे की ओर 17,140 देख रहे हैं।  

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप  के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

Frequently asked questions

इंफोसिस ने सितंबर तिमाही में कितना नेट प्रॉफिट दर्ज किया?

इंफोसिस ने सितंबर क्वार्टर के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 6,021 करोड़ रुपये के साथ 11% की बढ़त दर्ज की।

बंधन बैंक 2025 तक अपने एसेट बेस को कैसे विविधता देगा?

बंधन बैंक ने कहा, कि वह 2025 तक सिक्योर्ड लोन में निवेश को बढ़ाकर 70% तक अपने एसेट बेस में विविधता लाएगा।

निफ्टी किस स्तर पर बंद हुआ?

निफ्टी 495 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 17,014 पर बंद हुआ।

यूएस CPI का वर्तमान आंकड़ा क्या है?

यूएस CPI का वर्तमान आंकड़ा 8.2% है, जबकि कोर CPI 6.6% है।

Disclaimer: This article is for informational purposes only and is not investment advice. marketfeed does not recommend buying or selling any security. Consult a SEBI-registered advisor before investing.

Written by

Amal M Prashanth

Find what’s wrong with your money.

Join 2.4M+ Indians finding & fixing money leaks on the marketfeed app.

Get the app

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

9 Jan 2023
Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

9 Jan 2023
Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

6 Jan 2023

Find what’s wrong with your money.

Join 2.4M+ Indians spotting the leaks in their finances, and fixing them, on the marketfeed app.

Get the app
Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min

marketfeed helps salaried Indians lower their EMIs through loan refinancing, balance transfer, and debt consolidation, replacing multiple high-interest loans with one lower monthly payment.

Quick Links

  • EMI Calculator
  • Flat vs Reducing
  • Car Buying Calculator
  • Blog
  • Calculators

Legal

  • Privacy policy
  • Terms of use
  • Disclaimer

Company

  • Careers
  • Contact
  • YouTube

© 2026 marketfeed.