Download the App

Market

वैश्विक अर्थव्यवस्था को बाजार में गिरावट की आशंका! निफ्टी 3 हफ्ते की जीत का सिलसिला खत्म!! - पोस्ट मार्केट रिपोर्ट

बाजार हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 276 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ दिन के 16,201 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 601 अंक या 1.71% की गिरावट के साथ 34,483 पर बंद हुआ।

By Ajay Ajith2 min read
Global Economy Fears Trigger Fall in the Market. NIFTY Ends 3-week Winning Streak - Post Market Report
On this page

Key takeaways

  • निफ्टी 276 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ दिन के 16,201 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी 601 अंक या 1.71% की गिरावट के साथ 34,483 पर बंद हुआ।
  • सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी आईटी, निफ्टी फिनसर्व और बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
  • निफ्टी 50 में कोटक बैंक (-3.9%), बजाज फाइनेंस (-3.9%) और HDFC (-3.7%) टॉप लूज़र्स के रूप में बंद हुए।
  • आज की गिरावट के साथ, निफ्टी ने अपनी 3 सप्ताह की जीत का सिलसिला खो दिया है।

मार्केट का सारांश -

बाजार हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 16,306 पर गैप-डाउन के साथ खुला और नीचे की ओर बढ़ता रहा। दोपहर के बाद इंडेक्स ने 16,200 पर सपोर्ट क्षेत्र को भी तोड़ दिया। निफ्टी 276 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ दिन के 16,201 पर बंद हुआ

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 250 अंकों की गिरावट के साथ 34,752 पर की। दिन भर विशिष्ट अंतराल पर इंडेक्स गिरता रहा। दिन के उच्च स्तर से लगभग 400 अंकों की कुल गिरावट के बाद, बैंक निफ्टी 601 अंक या 1.71% की गिरावट के साथ 34,483 पर बंद  हुआ

सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी आईटी, निफ्टी फिनसर्व और बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजार आज लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आज की प्रमुख गतिविधियां -

निफ्टी 50 में कोटक बैंक (-3.9%) टॉप लूज़र्स के रूप में बंद हुआ। इसके साथ फाइनेंस सेक्टर से बजाज फाइनेंस (-3.9%) और HDFC (-3.7%) शामिल थे।

186 करोड़ रुपये के ट्रांसफॉर्मर के ऑर्डर मिलने के बाद ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर (+8.5%) की हिस्सेदारी बढ़ी।

PNB हाउसिंग (-7%), इंडियाबुल्स हाउसिंग (-4.2%) और अन्य फाइनेंस स्टॉक लाल निशान में बंद हुए।

यूके स्थित वैश्विक निवेशक एक्टिस द्वारा 6,000 करोड़ रुपये में कंपनी की सड़क संपत्ति खरीदने के बाद Welspun Enterprise  (-8.4%) में तेजी आई।

बिजली मंत्रालय का कहना है, कि भारत में बिजली की मांग 2.1 लाख मेगावाट की नई ऊंचाई पर पहुंच की गई है।

आगे का अनुमान -

चीन में स्थानीय बैंकों के धराशायी होने और वित्तीय संस्थानों की मजबूती को लेकर डर है। इससे एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

इस बारे में हफ्ते के अंत में और अधिक घटनाक्रम की उम्मीद है। अमेरिका से मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आज रात आने की उम्मीद है। इसके डर से यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा, कि यूके की 12 महीने की मुद्रास्फीति की उम्मीदें रिकॉर्ड पर सबसे अधिक हैं। ब्याज दरों में वृद्धि के एक महीने बाद दुनिया भर के बाजार सहभागी इस प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों को देख रहे हैं।

आज की गिरावट के साथ, निफ्टी ने अपनी 3 सप्ताह की जीत का सिलसिला खो दिया है। निफ्टी आईटी इंडेक्स पिछले 10 में से 9 हफ्तों तक गिरा है।

जैसे ही हफ्ता खत्म होता है, मुद्रास्फीति के आंकड़ों और बैंकिंग प्रणाली में कमजोरी के बारे में चीन की खबरों से अपडेट रहें।

मिलते है YouTube पर शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

Frequently asked questions

आज निफ्टी कितने अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 276 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ दिन के 16,201 पर बंद हुआ।

आज बैंक निफ्टी कितने अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ?

बैंक निफ्टी 601 अंक या 1.71% की गिरावट के साथ 34,483 पर बंद हुआ।

आज कौन से सेक्टोरियल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई?

निफ्टी आईटी, निफ्टी फिनसर्व और बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

आज निफ्टी 50 में कौन से स्टॉक टॉप लूज़र्स थे?

निफ्टी 50 में कोटक बैंक (-3.9%), बजाज फाइनेंस (-3.9%) और HDFC (-3.7%) टॉप लूज़र्स के रूप में बंद हुए।

Written by

Ajay Ajith

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min