Download the App

Market

गिरावट!! मंदी का डर फिर तेजी से बढ़ा- प्री मार्केट एनालिसिस

आज के प्री-मार्केट एनालिसिस में रिलायंस रिटेल, विप्रो, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, दीपक फर्टिलाइजर्स और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट जैसे प्रमुख कंपनियों के अपडेट्स शामिल हैं। निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जबकि ग्लोबल बाजारों में भी भारी गिरावट रही।

By Amal M Prashanth3 min read
Blood Bath. Fear of Recession Seeps In - Pre Market Analysis

Key takeaways

  • रिलायंस रिटेल ने FMCG सेगमेंट में अपने ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' को गुजरात में लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • विप्रो ने मध्य पूर्व में कॉरपोरेट बैंकों के लिए फिनटेक फर्म फिनस्ट्रा के साथ एक मल्टी-ईयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन अपने ऑइल रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग कार्यों को फंडिंग करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाएगा।
  • निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.3% की गिरावट के साथ 18,415 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 551 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 300 करोड़ के शेयर खरीदे।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स -

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने FMCG सेगमेंट में अपनी महत्वाकांक्षा के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय रोलआउट की योजना के साथ गुजरात में अपने उपभोक्ता पैकेज्ड गुड्स ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' के लॉन्च की घोषणा की। ब्रांड को रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने लॉन्च किया है।

विप्रो (Wipro) ने कहा कि, उसने मध्य पूर्व में कॉरपोरेट बैंकों के लिए फिनटेक फर्म फिनस्ट्रा के साथ एक मल्टी-ईयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किए हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) अपने ऑइल रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग कार्यों को फंडिंग करने के लिए घरेलू या विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाएगा।

दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन (Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corporation) ने एक कॉर्पोरेट पुनर्गठन योजना की घोषणा की, जिसके तहत वह अपने खनन रसायनों और खाद व्यवसायों को अलग कर देगा।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) ने कहा कि, उसके बोर्ड ने मुंबई के डॉ. बालाभाई नानावती अस्पताल में बिस्तर क्षमता के पहले चरण के विस्तार की लागत को आंशिक रूप से फंडिंग करने के लिए अपनी पूर्ण ओनरशिप वाली शाखा मैक्स हॉस्पिटल्स एंड एलाइड सर्विसेज को 300 करोड़ रुपये तक की फाइनेंस प्रदान करने को मंजूरी दे दी है।

पेट्रोनेट LNG (Petronet LNG) ओडिशा के गोपालपुर बंदरगाह पर 2,306 करोड़ रुपये की फ्लोटिंग LNG रेसेप्ट सुविधा स्थापित करेगी।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी गिरावट के साथ 18,619 पर खुला। यह एक सही डाउन-ट्रेंडिंग दिन था। गिरावट अंत की ओर बढ़ी और निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.3% की गिरावट के साथ 18,415 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 43,969 के गैप-डाउन के साथ खुला और उसने ऊपर जाने की कोशिश की। लेकिन, कोशिश नाकाम रही और इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी 551 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।

IT में 2% से ज्यादा की गिरावट आई है।

अमेरिकी बाजारों और यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट रही।

एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यू.एस. फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स हरे रंग में थोड़ा कारोबार कर रहे हैं।

SGX NIFTY 18,400 पर कारोबार कर रहा है, जो गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहा है।

निफ्टी को 18,400, 18,340 और 18,250 पर सपोर्ट है। हमें 18,440, 18,500 और 18,540 पर रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है।

बैंक निफ्टी को 43,380, 43,000 और 42,850 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 43,600, 43,900 और 44,000 पर है।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 300 करोड़ के शेयर खरीदे।

INDIA VIX 7% से बढ़कर 13.5 हो गया।

कल बाजार में हमारे में डरावनी लाल कैंडल थी। मंदडिय़ों ने मजबूती के साथ वापसी की और बाजारों को नीचे ले गए। 18,130 देखने के लिए अगला प्रमुख स्तर है।

ग्लोबल बाजारों में कल खूनखराबा देखा गया। Dow Jones में स्विंग प्वाइंट निर्णायक रूप से टूटा है। DAX को देखें और आप कंसोलिडेशन क्षेत्र को तोड़ते हुए एक क्रेज़ी लाल कैंडल देख पाएंगे।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर में 50 bps की बढ़ोतरी की। MPC तीन ओपिनियन में विभाजित थी; 50, 75 और 0 bps बढ़ोतरी।

हम अपने बाजार में गिरावट का कारण इवेंटफ़ुल हफ्ते के बाद क्लोजिंग को मन सकते है। एक्सपायरी का लॉन्ग-शॉर्ट पोजीशन से बहुत कुछ लेना-देना है और एडजस्टमेंट इवेंट के बाद हुआ होगा। हालांकि, हमने देखा कि विभिन्न नकारात्मक संकेतों जैसे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के डर से मंदी के कारण ग्लोबल बाजार में भारी गिरावट आई।

यूरो CPI आज बाहर होगा। इसके अलावा, जर्मनी मैन्युफैक्चरिंग PMI भी आज निकलेगा।

क्या आपको लगता है कि, गिरावट अगले हफ्ते भी जारी रहेगी?

हम, आने वाले दिनों में निफ्टी में 18,130 को डाउनसाइड और 18,500 को अपसाइड पर देखेंगे।

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

Frequently asked questions

रिलायंस रिटेल ने किस सेगमेंट में नया ब्रांड लॉन्च किया है?

रिलायंस रिटेल ने FMCG सेगमेंट में 'इंडिपेंडेंस' नामक अपना उपभोक्ता पैकेज्ड गुड्स ब्रांड लॉन्च किया है।

विप्रो ने किस फर्म के साथ साझेदारी की है?

विप्रो ने फिनटेक फर्म फिनस्ट्रा के साथ मध्य पूर्व में कॉरपोरेट बैंकों के लिए एक मल्टी-ईयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किए हैं।

निफ्टी कितने अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ?

निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.3% की गिरावट के साथ 18,415 पर बंद हुआ।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर में कितनी बढ़ोतरी की है?

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर में 50 bps की बढ़ोतरी की है।

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min