Download the App

Market

ऑल टाइम हाई पर बैंक निफ्टी लेकिन, निफ्टी 18,000 से नीचे – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

आज बैंक निफ्टी ने 41,840 पर एक नया ऑल-टाइम-हाई बनाया, जबकि निफ्टी 126 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ 17,877 पर बंद हुआ। मारुति और आयशर मोटर्स जैसे ऑटो सेक्टर के शेयरों ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

By Rohit Satheesan3 min read
Bank Nifty Hits All-Time High. But Nifty Falls Below 18k. HDFC Bank Stays Strong - Post Market Analysis

Key takeaways

  • निफ्टी 126 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ दिन के 17,877 पर बंद हुआ।
  • बैंक निफ्टी ने 41,840 पर ताजा ऑल-टाइम-हाई पर पहुंच गया।
  • बैंक निफ्टी 196 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 41,209 पर बंद हुआ।
  • मारुति (+2.7%) और Eicher Motors (+2.2%) ने आज नई ऊंचाईयों को छुआ और निफ्टी 50 टॉप गेनर्स के रूप में बंद हुआ।
  • फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 22/23 के लिए भारत के GDP के विकास के अनुमान को 7.8% से घटाकर 7% कर दिया।

निफ्टी 42 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,046 पर खुला। इंडेक्स ऊपर जाने की स्थिति में नहीं था, और 230 पॉइंट्स गिरकर दिन के निचले स्तर पर आ गया। इसने बहुत अधिक अस्थिरता के साथ एक ट्रिपल बॉटम पैटर्न बनाया। निफ्टी 126 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ दिन के 17,877 पर बंद हुआ


बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 128 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 41,533 पर की। शुरुआत के ठीक बाद, इंडेक्स 41,840 पर ताजा ऑल-टाइम-हाई पर पहुंच गया। उसके बाद प्रॉफिट बुकिंग शुरू हुई, जो ज़ाहिर थी और बाद मे यह 41,150 के स्तर पर चला गया। बैंक निफ्टी 196 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 41,209 पर बंद हुआ


निफ्टी IT (-14%), निफ्टी मीडिया 9-2.1%), निफ्टी फार्मा (-1.2%) और निफ्टी रियल्टी (-0.91%) आज सबसे ज्यादा बढ़े।

प्रमुख एशियाई बाजार मिले-जुले बंद हुए। यूरोपीय बाजार फ्लैट से लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

मारुति सुजुकी के MD और CEO और SIAM के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, कि भारतीय ऑटो सेक्टर 2047 तक 100% आत्मनिर्भर हो जाएगा।

ऑटो सेक्टर से Maruti (+2.7%) और Eicher Motors (+2.2%) ने आज नई ऊंचाईयों को छुआ और निफ्टी 50 टॉप गेनर्स के रूप में बंद हुआ। 

टायर स्टॉक- MRF (+7.9%), CEAT (+20%), Apollo Tyre (+.5%), JK Tyre (+17.4%) भी आसमान छू गया।

निफ्टी मेटल से Hindalco (-3.9%), Jindal Steel (-2.3%), National Aluminium (-4.1%), SAIL (-2.1%) और Tata Seel (-1.9%) आज नीचे आ गए। Adani Ent (+4.9%) और Vedanta (+2.8%) हरे निशान में बंद हुए।

Adani Ent की रैली सीमेंट शेयरों में उतार-चढ़ाव का नतीजा है। कई परियोजना घोषणाओं के साथ Vedanta आज मजबूत रहा।

Infy (-2.8%), TechM (-2.8%) और HCL Tech (-1.3%) की अगुवाई में IT शेयरों में गिरावट जारी रही।

बिजली से जुड़े शेयर - NTPC (+1.6%), PowerGrid (+2.2%), Adani Power (+3.8%), Tata Power (+1.6%) हरे निशान में बंद हुए।

निवेशकों द्वारा कंपनी में 9% इक्विटी बेचने के बाद PVR(-4.3%) में भारी गिरावट आई।


आगे का अनुमान -

बैंक निफ्टी 41,840 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

हमें पता नहीं था, कि अगर बैंक निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचा तो आगे क्या होगा। शुरुआती उछाल के बाद इंडेक्स में खरीदारी का कोई दबाव नहीं रहा और यह प्रॉफिट बुकिंग का संकेत था।

लेकिन इंडेक्स अभी भी मजबूत है। सिर्फ 40,000 से ऊपर नहीं, यह 41,000 से ऊपर और बहुत दिलचस्प है! 40,000, 40,300, 40,850 और 41,000 को तत्काल सपोर्ट माना जाता है।

निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ और यह बहुत अच्छा नहीं है। लेकिन, इंडेक्स ने 17,870 के स्तर से कई सपोर्ट लिए और साथ ही हम 17,700-800 के एक बहुत बड़े सपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं। अगर बैंक निफ्टी 41,000 के ऊपर अपनी गति फिर से हासिल करता है, तो निफ्टी 18,000 के ऊपर वापस आ जाएगा।

HDFC बैंक ने 1512 से सपोर्ट लिया और 1515 के ऊपर बंद हुआ। यह थोड़ा पॉजिटिव है और हम 1515,1500, 1528 और 1540 को प्रमुख स्तरों के रूप में जोड़ सकते हैं।

फ़्रांस अगस्त CPI (YoY) 5.9% बनाम 5.8% पिछले बनाम 5.8% के अनुमान पर पोस्ट किया गया था।

फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 22/23 के लिए भारत के GDP के विकास के अनुमान को 7.8% से घटाकर 7% कर दिया।

ESG रेटिंग क्या है? अपने जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

(अधिक जानकारी के लिए मार्केटफीड ऐप का सिग्नल टैब देखें।)

Frequently asked questions

What was Bank Nifty's all-time high today?

Bank Nifty hit a fresh all-time high at 41,840 today.

Where did Nifty close today?

Nifty closed the day at 17,877, down by 126 points or 0.70%.

Which companies were Nifty 50 Top Gainers today?

Maruti (+2.7%) and Eicher Motors (+2.2%) were Nifty 50 Top Gainers today.

Written by

Rohit Satheesan

Related reads

Unbelievable! Nifty Gains 240 pts; Still no Clear Direction Clues  - Post-Market Analysis 
Market

निफ्टी में 240 पॉइंट्स की बढ़त! पर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 241 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 18,101 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 393 पॉइंट्स ऊपर रहा। जानें आज के बाजार का पूरा विश्लेषण।

Can The Global Cues Lift And Reverse Our Market? Pre Market Analysis
Market

क्या ग्लोबल संकेत हमारे बाजार में बदलाव कर सकते हैं - प्री मार्केट एनालिसिस

दिसंबर क्वार्टर के नतीजों, निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट/रेजिस्टेंस स्तरों और ग्लोबल संकेतों के साथ आज के बाजार के लिए प्रमुख अपडेट जानें।

Three Black Crows! Bears Taking Over the Bulls? - Post-Market Analysis
Market

तीन ब्लैक क्रो पैटर्न! बाजार में और गिरावट का संकेत? – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी ने तीन ब्लैक क्रो पैटर्न बनाए हैं, जो बाजार में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। जानें प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन और आगे का अनुमान।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min