अगला स्टॉप - 18,100 और 40,100? HDFC Bank ब्रेकआउट के लिए तैयार?  – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

Home
market
18100 and 40100 next stops hdfc bank to breakout post market analysis
अगला स्टॉप - 18,100 और 40,100? HDFC Bank ब्रेकआउट के लिए तैयार?  – पोस्ट मार्केट एनालिसिस

निफ्टी 17,868 पर खुला और दो घंटे के लिए उच्च स्तर बनाना शुरू कर दिया। उसके बाद इंडेक्स कभी भी 17,900 से नीचे नहीं गिरा और दिन के उच्च स्तर 17,965 पर पहुंच गया। निफ्टी 119 पॉइंट्स या 0.67% की तेजी के साथ 17,944 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 39,351 पर की और धीरे-धीरे कम गति के साथ ऊपर चढ़ा। इंडेक्स ने कल के उच्च स्तर को अंत की ओर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन 39,500 ने एक अच्छे प्रतिरोध के रूप में काम किया। बैंक निफ्टी 222 पॉइंट्स या 0.57% की बढ़त के साथ 39,461 पर बंद हुआ

निफ्टी ऑटो (-0.42%) को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी IT (+1.1%), निफ्टी मीडिया (+1.4%) और निफ्टी PSU बैंक (+2.2%) अच्छी बढ़त हासिल करने में क़ामयाब रहें।

प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां -

Bajaj Finserv  (+5.8%) और Bajaj Finance (+3.3%) पिछले अक्टूबर से नीचे थे। लेकिन कहानी अब अलग है, वे अपने सर्वकालिक उच्च से सिर्फ 10% दूर हैं।

Nifty Auto (-0.42%) में थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई और M&M(-1%) निफ्टी 50 टॉप लूज़र्स के रूप में बंद हुआ।

लेकिन, Hero MotoCorp (+3.4%) और Eicher Motors (+1.7%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

UTI AMC (-4.9%) ने स्पष्ट किया, कि टाटा AMC द्वारा UTI म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी खरीदने की खबर सच नहीं है।

Bharti Airtel (+2.6%) ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया और 4 साल के बकाया का अग्रिम भुगतान किया।

ITDC (+14.2%) ने संपत्तियों के विनिवेश के लिए रोड शो आयोजित करने के अपने निर्णय पर निशाना साधा।

ZEEL (+6.1%) में जोरदार खरीदारी हुई और 260 के स्तर के करीब ब्रेकआउट के साथ बंद हुआ।

Bank of Baroda (+4.1%), Canara Bank (+3%) और PNB (+2.6%) के नेतृत्व में सभी निफ्टी PSU बैंक हरे रंग में बंद हुए। SBI (+0.42%) बढ़त बनाए रखने में नाकाम रहा।

आगे का अनुमान -

निफ्टी अभी कहां है? हाल के निचले स्तर से 18% ऊपर या अपने सर्वकालिक उच्च से 3.5% नीचे? इंडेक्स अद्भुत ताकत दिखा रहा है!

कभी-कभी बैंक निफ्टी निफ्टी को ऊपर ले जाता है, जब बैंक आराम कर रहे होते हैं तो रिलायंस सीन में प्रवेश करता है। फिर निफ्टी IT.. HDFC... Bajaj stocks। लिस्ट लंबी है और कुछ भी हो, निफ्टी ऊपर जाता है। मौजूदा सेटअप के साथ निफ्टी 18,100 पर तैयार खड़ा है।

निफ्टी बैंक कल एक अच्छी कैंडल नहीं बना सका, लेकिन आज यह अच्छा लग रहा है। हम 40,100 के करीब मुनाफावसूली की उम्मीद कर सकते हैं। यह नहीं भूलें, कि स्थानीय और वैश्विक संकेतों के अच्छे होने पर इसमें 43,000 के स्तर तक पहुंचने की ताकत है।

निफ्टी ऑटो ने पांच महीने में जबरदस्त तेजी दी है। हम इस हफ़्ते वहां मुनाफावसूली देख सकते हैं और अगर 12,770 टूटता है, तो हमें एक कन्फ़र्मेशन मिलेगा।

चार दिग्गज- Reliance, HDFC Bank, HDFC और ICICI Bank आने वाले दिनों के लिए निगरानी सूची में होंगे।

HDFC Bank के 1,515 के स्तर को शॉर्ट टर्म अपट्रेंड निर्णायक के रूप में जोड़ा गया है।

11 अगस्त को निफ्टी IT 30,100 प्रतिरोध के ऊपर खुला और हमने दो दिनों के लिए मुनाफावसूली देखी। अब ऐसा लग रहा है, कि इंडेक्स फिर से पटरी पर आ गया है।

यूके CPI जून में 9.4% की तुलना में जुलाई में 10.1% दर्ज किया गया था। उन्होंने 40 साल में पहली बार दोहरे अंक में प्रवेश किया।

ज्यादातर कंपनियों का एक जीवनकाल होता है। क्या आप सहमत हैं? 30-50 साल के सुनहरे दौर के बाद बड़ी कंपनियां फीकी पड़ जाती हैं। नोकिया इसका एक बड़ा उदाहरण है। यह एक रैंडम विचार है और इस पर आप क्या सोचते हैं? हमें अपने फ़ीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें।

मिलते है YouTube पर, शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

Honeykomb by BHIVE,
19th Main Road,
HSR Sector 3,
Karnataka - 560102