Download the App

Editorial

क्रेडिट सुइस: आने वाला एक और ग्लोबल फाइनेंशियल संकट!!

क्रेडिट सुइस, यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा बैंक, एक बड़े वित्तीय संकट में है, जिससे कई विश्लेषक पूरे वैश्विक बैंकिंग सिस्टम के गिरने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस लेख में, हम क्रेडिट सुइस पर चल रहे संकट और उसके प्रभाव पर चर्चा करेंगे।

By Cherian Varghese4 min read
Credit Suisse in Trouble: Another Global Financial Crisis Incoming?
On this page

Key takeaways

  • क्रेडिट सुइस ग्रुप AG की स्थापना 1856 में स्विस रेलवे नेटवर्क को निधि देने के लिए की गई थी और यह प्राइवेट बैंकिंग, एसेट मैनेजमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है।
  • 2022 की शुरुआत से क्रेडिट सुइस के शेयरों में लगभग 60% की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण कई घाटे और हाई-प्रोफाइल मैनेजरियल भ्रष्टाचार हैं।
  • क्रेडिट सुइस को ग्रीन्सिल कैपिटल और आर्चीगोज़ कैपिटल मैनेजमेंट के पतन से भारी नुकसान हुआ, जिससे निवेशकों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।
  • क्रेडिट डिफ़ॉल्ट स्वैप पर प्रीमियम में वृद्धि दर्शाती है कि बाजार को क्रेडिट सुइस के बांडों के विफल होने की संभावना ज़्यादा लगती है।
  • भारत में, अधिकांश विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम ऐसे खतरों के प्रति काफी लचीला है, हालांकि नकदी प्रवाह और भावनाओं पर इसका प्रभाव शेयर बाजारों में उच्च अस्थिरता ला सकता है।

आपने सुना ही होगा यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा बैंक, क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) कथित तौर पर बड़े फाइनेंशियल संकट में है। कई विश्लेषक इसकी स्थिति के परिणामस्वरूप पुरे ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम के गिरने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस लेख में, हम क्रेडिट सुइस पर चल रहे संकट और उसके प्रभाव पर चर्चा करेंगे।

क्रेडिट सुइस के बारे में:

क्रेडिट सुइस ग्रुप AG की स्थापना 1856 में स्विस रेलवे नेटवर्क को निधि देने के लिए की गई थी। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में स्थित मुख्यालय वाली कंपनी प्राइवेट बैंकिंग, एसेट मैनेजमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है। 2021 के अंत में, क्रेडिट सुइस ने संपत्ति में 1.6 ट्रिलियन स्विस फ़्रैंक और संस्था में 50,000+ कर्मचारियों की सूचना दी।

क्रेडिट सुइस क्यों मुसीबत में है?

2022 की शुरुआत से क्रेडिट सुइस के शेयरों में लगभग 60% की गिरावट आई है। कई घाटे और हाई-प्रोफाइल मैनेजरियल भ्रष्टाचार के कारण निवेशकों की भावनाओं पर असर हुआ है! बैंक ने अपनी तरफ़ से कई जोखिम भरे दांव लगाए और निवेशकों का बहुत सारा पैसा गंवा दिया।

  • उदाहरण के लिए, क्रेडिट सुइस ने ग्राहकों को ग्रीन्सिल कैपिटल (Greensill Capital) में $10 बिलियन तक निवेश करने के लिए राजी किया, जो आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के बीच एक मध्यस्थ के रूप में काम करता था। इसने आपूर्तिकर्ताओं को अग्रिम नकद भुगतान किया और ग्राहकों के भुगतान की प्रतीक्षा में उनकी जगह ले ली। इस बिज़नेस ने अपने शुरुआती चरणों में बहुत ध्यान और पैसा आकर्षित किया।
  • हालांकि मार्च 2021 में, क्रेडिट सुइस ने घोषणा की, कि वह ग्रीनसिल कैपिटल  (Greensill Capital) को प्रोवाइड किए गए कई निवेशक फंडों को बंद और इसका परिसमापन कर रहा है। ग्रीनसिल ने दिवालिएपन के लिए अपना दावा दायर किया, और इससे निवेशकों को कथित तौर पर $3 बिलियन का नुकसान हुआ!
  • इसी अवधि के दौरान, क्रेडिट सुइस को लगभग 5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जब आर्चीगोज़ कैपिटल मैनेजमेंट ध्वस्त हो गया।
  • एक अन्य घटना से पता चला की फरवरी 2022 में क्रेडिट सुइस के 30,000 से अधिक ग्राहकों से पता चला कि 100 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति ऐसे लोगों के पास है, जिन्होंने "टॉर्चर, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर अपराधों" से मुनाफा कमाया था।
  • बैंक ने 2019 के बाद से कई बार टॉप लीडरशिप को बदला है। उन्होंने पिछले साल यूएस, यूके और स्विट्जरलैंड के नियामकों के साथ विरासत के मुद्दों को निपटाने के लिए लगभग $ 275 मिलियन का भुगतान किया!

क्रेडिट डिफ़ॉल्ट स्वैप की समस्या

वर्तमान में, क्रेडिट सुइस के कॉरपोरेट बॉन्ड अपना मूल्य खो रहे हैं। उनके क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (Credit Default Swaps) पर प्रीमियम बहुत ज़्यादा है। आइए समझते हैं इसका क्या मतलब है:

क्रेडिट सुइस जैसे बैंकों को अपने नियमित संचालन के लिए बड़ी रकम (बांड के माध्यम से) उधार लेनी पड़ती है। लेकिन ऋणदाता हमेशा स्वचालित रूप से यह नहीं मानते हैं कि, उन्हें पूरा भुगतान मिल जाएगा। इसलिए वे अपने जोखिम को सीमित करने के लिए क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप का उपयोग करते हैं।

क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है, जो एक फर्म को किसी अन्य संस्था (बीमा के समान) के साथ अपने क्रेडिट जोखिम को स्वैप या ऑफसेट करने की अनुमति देता है। डिफ़ॉल्ट के जोखिम को स्वैप करने के लिए, ऋणदाता तीसरे पक्ष से एक क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप खरीदता है जो उधारकर्ता के चूक (या वापस भुगतान करने की स्थिति में नहीं) होने पर उन्हें प्रतिपूर्ति करने के लिए सहमत होता है। क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप एक प्रकार के बीमा के रूप में कार्य करता है, इसलिए खरीदार विक्रेता (तीसरे पक्ष) को प्रीमियम का भुगतान करता है।

क्रेडिट सुइस के क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप पर प्रीमियम अब बढ़ गया है, जो दर्शाता है कि बाजार को लगता है कि इन बांडों के विफल होने की संभावना ज़्यादा है। अगर क्रेडिट सुइस अपने भारी कर्ज का भुगतान नहीं कर सका, तो इसका गिरना ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम के गिरावट का कारण बन सकता है। क्योंकि यह सब एक-दूसरे से गहराई से जुड़ा हुआ है!

आगे क्या?

इस हफ़्ते की शुरुआत में, क्रेडिट सुइस ग्रुप  AG के CEO उलरिच कोर्नर ने बैंक के कर्मचारियों को एक पत्र लिखा। जिसमे लिखा था की -

"मुझे पता है, कि मीडिया में आपके द्वारा पढ़ी जाने वाली कई कहानियों के बीच फ़ोकस रहना आसान नहीं है - विशेष रूप से, कई बार तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दिए जा रहे हैं।” आगे उन्होंने ने कहा, “मुझे विश्वास है, कि आप हमारे दिन-प्रतिदिन के स्टॉक मूल्य प्रदर्शन को मजबूत कैपिटल बेस और बैंक की लिक्विडिटी की स्थिति के साथ भ्रमित नहीं कर रहे हैं।”

दुर्भाग्य से कई विश्लेषकों ने बताया है, कि यह बयान 2008 में लेहमैन ब्रदर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) द्वारा दिए गए बयान के समान है, जो बैंक के ढहने और ग्लोबल इकोनॉमिक रेसेशन के ठीक पहले का था। क्रेडिट सुइस अब अपने वेल्थ मैनेजमेंट बिज़नेस को मजबूत करके और अपने निवेश बैंकिंग विभाग को बदलकर नुक़सान की मरम्मत करने की कोशिश कर रहा है।

भारत की बात करें, तो अधिकांश विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम इस तरह के खतरों के प्रति काफी लचीला है। हम नकदी प्रवाह और भावनाओं पर इसका प्रभाव देख सकते हैं और इससे शेयर बाजारों में उच्च अस्थिरता आ सकती है।

आइए आशा करते हैं, कि ऐसा फाइनेंशियल संकट फिर से न आए। क्रेडिट सुइस की मौजूदा स्थिति पर आपके क्या विचार हैं? हमें मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में बताएं।

Frequently asked questions

क्रेडिट सुइस की स्थापना कब हुई थी?

क्रेडिट सुइस ग्रुप AG की स्थापना 1856 में स्विस रेलवे नेटवर्क को निधि देने के लिए की गई थी।

क्रेडिट सुइस क्यों मुसीबत में है?

क्रेडिट सुइस कई घाटे, हाई-प्रोफाइल मैनेजरियल भ्रष्टाचार, जोखिम भरे दांव और ग्रीन्सिल कैपिटल व आर्चीगोज़ कैपिटल मैनेजमेंट जैसे मामलों में हुए नुकसान के कारण मुसीबत में है।

क्रेडिट डिफ़ॉल्ट स्वैप क्या है?

क्रेडिट डिफ़ॉल्ट स्वैप एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है जो एक फर्म को किसी अन्य संस्था के साथ अपने क्रेडिट जोखिम को स्वैप या ऑफसेट करने की अनुमति देता है, यह एक प्रकार के बीमा के रूप में कार्य करता है।

क्रेडिट सुइस संकट का भारत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

भारत में, अधिकांश विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम ऐसे खतरों के प्रति काफी लचीला है, हालांकि नकदी प्रवाह और भावनाओं पर इसका प्रभाव शेयर बाजारों में उच्च अस्थिरता ला सकता है।

Related reads

Mamaearth Files for Rs 2,400Cr IPO: Here's its Story
Editorial

Mamaearth : ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए किया फाइल

Mamaearth की मूल कंपनी Honasa Consumer Ltd ने ₹2,400 करोड़ के IPO के लिए फाइल किया है, जिसका लक्ष्य $3 बिलियन का मूल्यांकन है। जानें कंपनी की ग्रोथ और चुनौतियां।

Sah Polymers Ltd IPO: All You Need to Know
Editorial

Sah Polymers Ltd IPO: जानिए कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, क़ीमत, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और जोखिमों के बारे में

साह पॉलीमर्स लिमिटेड IPO के बारे में जानें: कंपनी प्रोफाइल, लॉन्च डेट, मूल्य बैंड, फाइनेंशियल परफॉरमेंस और निवेश से जुड़े जोखिमों का विश्लेषण।

How to Deal With a Recession in 2023?
Editorial

कैसे करें 2023 में मंदी का सामना!

जानें कि मंदी क्या है और 2023 में मंदी का सामना कैसे करें। आपातकालीन फंड, ऋण प्रबंधन और खर्चों में कटौती के लिए व्यावहारिक सुझाव प्राप्त करें।

Find your money leaks

Join 2.4M+ Indians · Free · 2 min